{"_id":"57c7f1344f1c1b31212cb003","slug":"reliance-jio-plans-at-a-glance","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये रहे रिलायंस जियो के धमाकेदार सस्ते प्लान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ये रहे रिलायंस जियो के धमाकेदार सस्ते प्लान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
reliance jio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो की 4जी सेवा को लेकर धमाकेदार ऐलान किए हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे सस्ती इंटरनेट सेवा का ऐलान कर डिजिटल दुनिया में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं क्या हैं ये प्लान
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये से शुरू होगा। इसमें 300 एमबी का 4जी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।
499 रुपये के इस प्लान में 4 जीबी का 4जी डाटा और नाइट में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। ग्राहक वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए 8 जीबी का डाटा यूज कर सकते हैं। 499 से शुरू होने वाले सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल्स व एसएमएस और रात में डाटा मिलेगा।
विज्ञापन
999 रुपये के इस प्लान में ग्राहक को 4जी का 10 जीबी डाटा मिलेगा। 20 जीबी वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए यूज कर सकेंगे।
1499 रुपये के L प्लान में 1499 रुपये खर्च करके ग्राहक को कंपनी की तरफ से 20 जीबी डाटा मिलेगा। वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए 40 जीबी का इस्तेमाल फ्री मिलेगा।
विज्ञापन
2499 रुपये के XL प्लान में ग्राहक को 35 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त 70 जीबी डाटा का इस्तेमाल कस्टमर वाई-फाई हॉटस्पॉट से कर सकेगा।
3999 रुपये के XXL प्लान में 60 जीबी का डाटा मिलेगा। अगर ग्राहक वाई-फाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करता है तो उसको 120 जीबी का अतिरिक्त डाटा यूज करने को मिलेगा।
4999 रुपये के XXXLप्लान है में 75 जीबी का डाटा फ्री मिलेगा और इसके साथ ही वाई-फाई हॉटस्पॉट से 150 जीबी का डाटा यूज कर सकते हैं।
गौरतलब है कि रिलायंस की 42वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने सभी प्लान के अंतर्गत फ्री कॉल्स व एसएमएस देने के साथ ही फ्री रोमिंग की भी घोषणा की है। साथ ही ग्राहकों को इंटरनेशलन कॉल्स भी अन्य कंपनियों से सस्ती दर पर देने का वादा किया है।