फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Industries is India top company in Fortune Global 500 list, jumping 67 places in four years

Reliance: रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में भारत की शीर्ष कंपनी, चार साल में 67 पायदान की छलांग

Wed, 30 Jul 2025 02:45 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 30 Jul 2025 02:45 PM IST
सार

फॉर्च्यून की 2025 की ग्लोबल 500 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 88वां स्थान हासिल किया है। रिलायंस ने भारतीय कॉरपोरेट्स के बीच अपनी नंबर वन रैकिंग बनाए रखी है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली यह कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की भारी बढ़त हासिल की है।

विज्ञापन
Reliance Industries is India top company in Fortune Global 500 list, jumping 67 places in four years
रिलायंस के नतीजे जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फॉर्च्यून की 2025 की ग्लोबल 500 सूची में भारतीय कॉरपोरेट्स के बीच अपनी नंबर वन रैकिंग बनाए रखी है। फॉर्च्यून रैंकिंग के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज नवीनतम सूची में 88वें स्थार पर है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-China: चीन-अमेरिका के बीच बिना टैरिफ पर बातचीत समाप्त होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी, जानें सबकुछ
विज्ञापन


कंपनी ने चार वर्षों में 67 स्थानों की बढ़त हासिल की
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली यह कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की भारी बढ़त हासिल की है। यह 2021 में 155वें स्थान पर थी। रिलायंस इंडस्ट्रस फॉर्च्यून ग्लोबल की सूची में 22 साल से शामिल है। यह भारत में किसी अन्य निजी क्षेत्र की कंपनी की तुलना में काफी लंबा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल सूची में भारत की नौ कंपनियां हैं शामिल
इस साल फॉर्च्यून की सूची में भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 31 मार्च 2025 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्तीय वर्षों के लिए कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों को रैंक करती है।

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2025 में 1,071,174 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 में 1,071,174 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च समेकित सकल राजस्व दर्ज किया। यह साल-दर-साल 7.1 प्रतिशत अधिक है। साथ ही 183,422 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए  हासिल किया, जो साल-दर-साल 2.9 प्रतिशत अधिक है। इसमें तेल-से-रसायन (ओ2सी), तेल और गैस, खुदरा और डिजिटल सेवा व्यवसायों में से प्रत्येक ने स्वस्थ वृद्धि दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed