{"_id":"653c8c76cdb03fa526084517","slug":"reliance-industries-chairman-mukesh-ambani-received-death-threat-on-email-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ के बाद अब मांगे 200 करोड़; जांच शुरू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mukesh Ambani: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ के बाद अब मांगे 200 करोड़; जांच शुरू
Sat, 28 Oct 2023 09:52 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:52 AM IST
सार
ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
mukesh ambani
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए 200 करोड़ रुपये की मांग की है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही उन्हें धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। साथ ही रुपये न देने की स्थिति में मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दिग्गज कारोबारी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में धमकी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट के डर में डालना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
विज्ञापन
बीते साल भी मिली थी धमकी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन