फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Regulatory tools can lead to better corporate governance, Sitharaman said this on Inflation

Inflation: सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के बावजूद महंगाई में स्थिरता, जानें और क्या बोलीं वित्त मंत्री

Wed, 30 Aug 2023 02:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 30 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

Inflation: वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान लोग ज्यादा खर्च करेंगे इससे पहली तिमाही में दर्ज की गई जीडीपी की मजबूती जारी रहने का अनुमान है। दिसंबर तक मजबूत मांग का माहौल बना रहेगा। अदाणी-हिंडनबर्ग प्रकरण में सीतारमण ने एक्टिविस्ट शॉर्ट सेलिंग को एक प्रथा के रूप में चिह्नित किया जहां व्यक्ति या संस्थाएं रणनीतिक रूप से एक लक्षित कंपनी के मूल्यांकन में हेरफेर करने के लिए पोजिशन लेते हैं।

विज्ञापन
Regulatory tools can lead to better corporate governance, Sitharaman said this on Inflation
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (मध्य में) फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की जीडीपी के बारे में आश्वस्त दिख रही हैं। उन्होंने देश में समग्र महंगाई को भी स्थिर बताया है। वित्त मंत्री ने एक साझात्कार में कहा है कि टमाटर और प्याज जैसी वस्तुओं की कीमतों में सामान्य परिस्थितियों के कारण तेजी आई है, और इसी से महंगाई का दबाव बढ़ा है। ऐसा कहीं कम तो कहीं अत्यधिक बारिश के कारण हुआ है। मानसून में गड़बड़ी और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं और सब्जियों की कीमतों में सौ से दो सौ प्रतिशत का उछाल आया है। हालांकि इसके बावजूद समग्र रूप से देखा जाए तो महंगाई दर स्थिर रही है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान लोग ज्यादा खर्च करेंगे इससे पहली तिमाही में दर्ज की गई जीडीपी की मजबूती जारी रहने का अनुमान है। दिसंबर तक मजबूत मांग का माहौल बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर, अदाणी-हिंडनबर्ग प्रकरण में सीतारमण ने एक्टिविस्ट शॉर्ट सेलिंग को एक प्रथा के रूप में चिह्नित किया जहां व्यक्ति या संस्थाएं रणनीतिक रूप से एक लक्षित कंपनी के मूल्यांकन में हेरफेर करने के लिए पोजिशन लेते हैं।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में अक्सर मूल्यांकन को कम करना और बाद में इसे बढ़ाना शामिल होता है, जिससे इसमें शामिल मोटा मुनाफा कमाते हैं। इन जटिलताओं के बीच, सीतारमण ने जोड़-तोड़ की कार्रवाइयों से वास्तविक चिंताओं को समझने में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक मैं समझती हूं सेबी भूसे से अनाज निकालने की क्षमता रखता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नियामकीय साधनों के प्रभावी इस्तेमाल से कॉरपोरेट गवर्नेंस को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिससे भारत के आर्थिक परिदृश्य को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed