फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Regulators need not be too conservative, should respond fast to 'accidents' in financial sector: Uday Kotak

Biz Updates: 'नियामक बहुत रूढ़िवादी न हों', वित्तीय क्षेत्र में होने वाली 'गड़बड़ियों' पर बोले उदय कोटक

Wed, 21 Feb 2024 08:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

Biz Updates: कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक निदेशक उदय कोटक ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे यहां कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हम कितनी तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं और गड़बड़ियों को ठीक करते हैं।

विज्ञापन
Regulators need not be too conservative, should respond fast to 'accidents' in financial sector: Uday Kotak
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई आरबीआई की कार्रवाई के बीच वरिष्ठ बैंकर उदय कोटक ने वित्तीय क्षेत्र में होने वाली 'गड़बड़ियों' पर नियामकों से त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है। कोटक ने बुधवार को कहा कि नियामकों को बहुत रूढ़िवादी और या बहुत ज्यादा सतर्क नहीं होना चाहिए बल्कि वित्तीय क्षेत्र में होने वाली 'दुर्घटनाओं' से निपटने में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी भी खतरनाक है। यदि आप तेजी से बढ़ना चाहते हैं, तो अच्छे नियमों की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक निदेशक उदय कोटक ने एआईएमए (ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन) की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "हमारे यहां कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हम कितनी तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं और गड़बड़ियों को ठीक करते हैं।" उन्होंने कहा कि अतीत को देखते हुए नियामकों को बहुत रूढ़िवादी या सतर्क नहीं होना चाहिए, बल्कि एक बेहतर नियामकीय वातावरण बनाया जाना चाहिए।   
विज्ञापन


पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के मामले पर कोटक ने कहा कि वह किसी एक कंपनी पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन आरबीआई आपसे और मुझसे ज्यादा जानता है। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के स्वामित्व वाले पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर ग्राहक को जानो (केवाईसी) दिशानिर्देशों सहित कई अन्य नियमों का पालन करने में विफल रहने के लिए आरबीआई ने कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह पीपीबीएल के ग्राहकों और व्यापारियों को सलाह दी थी कि वे अपने खाते 15 मार्च तक अन्य बैंकों में स्थानांतरित कर लें। कोटक ने कहा कि रिजर्व बैंक ने नियामक के रूप में पिछले कुछ साल में अभूतपूर्व काम किया है। केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद बेहतर वृहद आर्थिक प्रबंधन के साथ वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी बैंक ने धोखाधड़ी के आरोपों पर जारी किया स्पष्टीकरण
जम्मू कश्मीर स्थित ईडी (इलाकाई देहाती) बैंक की लोर्घम ट्राल शाखा के बारे में धोखाधड़ी की खबरें सामने आने बाद बैंक के चेयरपर्सन की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उपभोक्ताओं की जमा राशि सुरक्षित है और हर कीमत पर सुरक्षित रहेगी। डमी खातों का त्वरित निगरानी से पता लगाया गया और कार्रवाई की गई है। पुलवामा के जिला सूचना केंद्र के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

देश के हर पंचायत में एक बीसी सखी नियुक्त करने का लक्ष्यः गिरिराज सिंह
बीसी सखियों (Business Correspondent Sakhis) ने देश में स्वयं सहायता समूहों के एनपीए (NPA) में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार इस पर विचार कर रही है कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम ऐसी बीसी सखी मौजूद हों। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को यह कहा।

सरकार की ओर से देशभर में संस्थागत वित्तपोषण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ऐसे में बीसी सखियां बैंकों और ग्रामीण आबादी के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गई हैं, जो संस्थागत ऋण और अन्य बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंचने के साथ गांवों में लोगों की मदद करने के लिए घर-घर जाते हैं। सरकार इस काम के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के साथ 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में लगभग 1,22,915 बीसी सखियां हैं।

बायजू: अदालत ने निवेशकों की बैठक पर रोक लगाने से किया इनकार 
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के चुनिंदा निवेशकों द्वारा कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्रन और उनके परिवार को एडटेक फर्म में नेतृत्व से बाहर करने के लिए बुलाई गई आपातकालीन बैठक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। बायजू ने शेयरधारकों की आपातकालीन बैठक पर रोक लगाने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अदालत ने केवल एक अंतरिम राहत दी कि आपातकालीन बैठक में पारित किसी भी प्रस्ताव को अदालत की अगली सुनवाई से पहले लागू नहीं किया जा सकता है।

आयातित पुर्जे के गलत कोड पर मारुति के खिलाफ जांच शुरू
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आयातित पुर्जे के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड को लेकर मारुति सुजुकी के खिलाफ जांच शुरू की है। कंपनी को 20 फरवरी को डीआरआई की हैदराबाद इकाई से पूछताछ के संबंध में पत्र मिला। इसके मुताबिक, आयातित वस्तु ‘शाफ्ट एस्सी प्रोपेलर’ को विश्व सीमा शुल्क संगठन के व्याख्यात्मक नोट्स के अनुसार गलत एचएसएन कोड के तहत आयात किया गया। मारुति ने कहा, वह इसका उचित जवाब देगी। 

अंबुजा सीमेंट्स झारखंड में लगाएगी 1,000 करोड़
अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए झारखंड के गोड्डा जिले में सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई स्थापित करने की योजना बनाई है। इस पर वह 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। नए संयंत्र की क्षमता 40 लाख टन प्रति वर्ष होगी।


सेबी ने तीन संस्थाओं पर लगाया जुर्माना
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को इंडिया ग्रोथ फंड योजना का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे बंद करने में विफल रहने पर तीन संस्थाओं पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कोटक एसईएएफ इंडिया फंड की एक योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed