{"_id":"61d04a7e16e3fd124b49cbad","slug":"registration-of-12580-ngo-under-foreign-contribution-regulation-act-ends-today-1-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"NGO Registration: 12580 एनजीओ का विदेशी फंडिंग लाइसेंस खत्म, गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर बताई गई ये वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NGO Registration: 12580 एनजीओ का विदेशी फंडिंग लाइसेंस खत्म, गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर बताई गई ये वजह
Sat, 01 Jan 2022 06:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:06 PM IST
सार
Registration of 12580 NGO Exprie Today: विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत 12,580 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण शनिवार को समाप्त हो गया है। गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर एनजीओ के आंकड़ों के साथ इस संबंध में जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
NGO
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत 12,580 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण शनिवार को समाप्त हो गया है। गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, अपने विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए आवेदन करने में विफल रहने के बाद 5,933 एनजीओ का लाइसेंस खत्म हुआ है। विदेशी फंडिंग प्राप्त करने के लिए पंजीकृत (लाइसेंस होना चाहिए) रहना चाहिए।
विज्ञापन
अब देश में 16,829 एनजीओ
वेबसाइट पर शनिवार को अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एफसीआरए के तहत पंजीकृत कुल एनजीओ जो आज 1 जनवरी, 2022 तक सक्रिय या जीवित हैं, एक दिन पहले 22,762 से घटकर 16,829 हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनजीओ ने अपना एफसीआरए पंजीकरण खो दिया, क्योंकि वे रिन्यूअल के लिए आवेदन करने में विफल रहे। जिन एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस समाप्त हो गया है, उनमें ऑक्सफैम इंडिया ट्रस्ट, इंडियन यूथ सेंटर्स ट्रस्ट, जामिया मिलिया इस्लामिया, ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया, अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकार ने बढ़ाई थी समयसीमा
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, इन एनजीओ के एफसीआरए पंजीकरण की वैधता जो 29 सितंबर, 2020 और 30 सितंबर, 2021 के बीच समाप्त हो रही थी, जिसे 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया था। सरकार ने तब सक्रिय रहने के लिए अपने एफसीआरए लाइसेंस के लिए समाप्त होने वाले संगठनों को नवीनीकरण के लिए आवेदन करने के लिए कहा था। लेकिन समयसीमा में बढ़ोतरी के बाद भी 22,762 में से करीब 6,000 संगठन अपने एफसीआरए लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने में विफल रहे।
विज्ञापन