फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   record foodgrains production target set by government amid forecast of normal monsoon

सरकार ने फसल वर्ष 2020-21 में खाद्यान्न उत्पादन के लिए तय किया लक्ष्य

Thu, 16 Apr 2020 02:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
record foodgrains production target set by government amid forecast of normal monsoon
- फोटो : PTI

कृषि मंत्रालय ने अच्छे मानसून की उम्मीदों के बल पर फसल वर्ष 2020-21 में देश में खाद्यान्नों का कुल उत्पादन 63.5 लाख टन बढ़ाकर 29.83 करोड़ टन करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


रिकॉर्ड 29.19 करोड़ टन रह सकता है उत्पादन 
मंत्रालय द्वारा फरवरी में जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, फसल वर्ष 2019-20 में देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 29.19 करोड़ टन रह सकता है।

इस संदर्भ में कृषि आयुक्त एसके मल्होत्रा ने खरीफ फसलों की बुवाई की योजना तैयार करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर के वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘‘भारत मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि जून से सितंबर के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण होने वाली बारिश कुल मिलाकर सामान्य रह सकती है। यह वर्षा पर निर्भर खरीफ फसलों के लिए उम्मीदें बढ़ाता है।’’
विज्ञापन


राज्य सरकारों को किया अवगत 
मल्होत्रा ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य सरकारों को बताया कि कृषि से जुड़ी गतिविधियों को पाबंदियों से किस तरह की छूट दी गई है। उन्होंने खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान लोगों के बीच परस्पर दूरी बनाए रखने तथा स्वच्छता का उचित प्रबंध किए जाने की जरूरत के बारे में राज्य सरकारों को अवगत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना है लक्ष्य
उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में पहले ही खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फसल वर्ष 2020-21 के दौरान खरीफ सत्र में 14.99 करोड़ टन और रबी सत्र में 14.84 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह पूरे फसल वर्ष 2020-21 के दौरान 29.83 करोड़ टन खाद्यान्न के उत्पादन का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed