फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Real Estate News: India ranked 51st in terms of increasing house prices

Real Estate: घरों के दाम बढ़ने के मामले में 51वें स्थान पर भारत,  2020 के मुकाबले पांच स्थान की लगाई छलांग

Wed, 23 Mar 2022 05:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Mar 2022 05:17 AM IST
सार

नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में मकानों की कीमतें बढ़ने के मामले में भारत वैश्विक सूची में पांच स्थान की छलांग लगाकर 51वें स्थान पर पहुंच गया है। 2020 की समान तिमाही भारत 56वें स्थान पर था।

विज्ञापन
Real Estate News: India ranked 51st in terms of increasing house prices
रियर एस्टेट हाउस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत मकानों की कीमतों में सालाना बढ़ोतरी के मामले में दुनियाभर के देशों में 51वें स्थान पर पहुंच गया है। 2021-22 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश में मकानों की कीमतों में 2.1 फीसदी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में मकानों की कीमतें बढ़ने के मामले में भारत वैश्विक सूची में पांच स्थान की छलांग लगाकर 51वें स्थान पर पहुंच गया है। 2020 की समान तिमाही भारत 56वें स्थान पर था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की जनवरी-मार्च में भारत में मकानों की कीमतों में दो फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि, दूसरी तिमाही में इसमें 1.9 फीसदी की गिरावट आई थी। उसके बाद 2020 की तीसरी तिमाही में कीमतें 2.4 फीसदी और चौथी तिमाही में 3.6 फीसदी बढ़ी थीं। वहीं, देश में मकानों के दाम 2021 की पहली तिमाही में 1.6 फीसदी व दूसरी तिमाही में 0.5 फीसदी बढ़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की में सबसे ज्यादा 59.6 फीसदी बढ़ीं कीमतें
रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य तिमाही में तुर्की में मकानों की कीमतों में सालाना आधार पर सबसे तेज 59.6 फीसदी की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड में मकानों के दाम 22.6 फीसदी, चेक गणराज्य में 22.1 फीसदी, स्लोवाकिया में 22.1 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया 21.8 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि, मलयेशिया, माल्टा और मोरक्को में दाम क्रमश: 0.7 फीसदी, 3.1 फीसदी और 6.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


तेजी पर महंगाई का भी असर
नाइटफ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि महामारी से प्रभावित होने के बाद मकान की कीमतों में सुधार एक वैश्विक घटना है। कीमतों में तेजी पर महंगाई का भी असर रहा है। भारत के मामले में मकानों की कीमतों में मामूली वृद्धि देखने को मिली है। महामारी के बाद लोगों में घर खरीदने की दिलचस्पी बढ़ी है। इससे भी कीमतों के समर्थन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed