{"_id":"6ac4648886cb1485b908516e","slug":"business-updates-sitharaman-india-us-trade-talks-goyal-meet-business-leaders-in-new-york-sebi-rbi-curde-rates-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस अपडेट्स: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में 'असंतुलन' पर पेंच; गोयल न्यूयॉर्क में कारोबार दिग्गजों से मिले","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिजनेस अपडेट्स: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में 'असंतुलन' पर पेंच; गोयल न्यूयॉर्क में कारोबार दिग्गजों से मिले
Tue, 06 Oct 2026 08:31 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत अभी जारी है, लेकिन दोनों देश फिलहाल ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं जहां एक-दूसरे को और रियायत देना या लेना मुश्किल दिखाई दे रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापार संबंधों में सबसे प्रमुख मुद्दा व्यापार असंतुलन है। बदलते वैश्विक माहौल में भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार समझौतों को तैयार करना होगा।
प्रमुख कारोबारी दिग्गजों से मिले गोयल
अमेरिका दौरे पर गए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में अमेरिका के प्रमुख कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात कर भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष एवं सीओओ जोनाथन ग्रे, न्यूबर्गर बर्मन के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज वॉकर और द एस्टी लॉडर कंपनियों के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टीफन डी ला फेवेरी से मुलाकात की। ब्लैकस्टोन के साथ बैठक में भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने तथा प्रमुख क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर चर्चा हुई। न्यूबर्गर बर्मन के साथ वित्तीय और वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में निवेश संबंध मजबूत करने पर विचार हुआ। सोमवार को (स्थानीय समय) हुई मुलाकात क बाद गोयल ने कहा कि मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी स्थितियों और गहरे होते पूंजी बाजारों के कारण भारत वैश्विक संस्थागत निवेशकों के लिए बड़े पैमाने और दीर्घकालिक मूल्य सृजन का अवसर देता है। एस्टी लॉडर के साथ भारत में विनिर्माण और खरीद बढ़ाने तथा देश के बढ़ते सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल बाजार का लाभ उठाने पर चर्चा हुई। गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिका गए थे।

जीएसटी परिषद की बैठक अब 8 अक्तूबर को
जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक अब 8 अक्तूबर को होगी। बैठक की तारीख दूसरी बार बदली गई है। पहले यह 7 अक्तूबर को प्रस्तावित थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली इस बैठक में जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने और रिफंड की प्रक्रिया में बदलाव पर चर्चा होगी। बैठक में एक ही आवेदन के जरिये कई राज्यों में जीएसटी पंजीकरण के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। इसके तहत नया और आसान फॉर्म तैयार किया जाएगा। देश में जीएसटी के तहत 1.68 करोड़ से अधिक कारोबारी पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी पर लग सकता है अंकुश
सरकार जीएसटी अधिकारियों से करदाताओं को गिरफ्तार करने का अधिकार वापस लेने पर विचार कर रही है। बैठक में इस पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, गंभीर और जानबूझकर की गई कर चोरी या बड़ी धोखाधड़ी के मामलों को आपराधिक न्याय व्यवस्था के तहत चलाया जा सकेगा। इसका यह मतलब नहीं कि कर चोरी पर कार्रवाई खत्म नहीं होगी। अधिकारियों के पास तलाशी, जब्ती और समन जारी करने के अधिकार बने रहेंगे।

जनवरी से महंगी होंगी मर्सिडीज-बेंज की कारें
लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज भारत में जनवरी 2027 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कमजोर रुपये, ढुलाई की बढ़ती लागत और महंगाई के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि यूरो के मुकाबले रुपया 109-110 के स्तर पर बना हुआ है। ऐसे में कीमतें बढ़ाने पड़ी। बढ़ोतरी कितनी होगी, इसका फैसला दिसंबर में किया जाएगा। कंपनी 2026 में अब तक तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। कंपनी ने सोमवार को एस-क्लास मेबैक प्लग-इन हाइब्रिड कार पेश की। डिलीवरी अक्तूबर अंत तक होगी।