फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New Record over 2 lakh crore withdrawn via ATMs 43 lakh crore cash in circulation know details

नकदी का नया रिकॉर्ड: एटीएम के जरिये रिकॉर्ड 2.24 लाख करोड़ रुपये की निकासी, नकद मुद्रा का आंकड़ा 43 लाख करोड़

Tue, 06 Oct 2026 09:24 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Oct 2026 09:24 AM IST
सार

एटीएम के जरिये रिकॉर्ड 2.24 लाख करोड़ रुपये की निकासी का आंकड़ा सामने आया है। नकद मुद्रा का आंकड़ा 43 लाख करोड़ पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में 4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी चलन में है।

विज्ञापन
New Record over 2 lakh crore withdrawn via ATMs 43 lakh crore cash in circulation know details
एटीएम से नकद निकालने की रफ्तार में फिर तेजी - फोटो : AI Generated

विस्तार

एटीएम से नगद निकालने की रफ्तार में फिर तेजी आई है। इस साल जून में 2.18 लाख करोड़ रुपये एटीएम से निकाले गए जबकि अगस्त 2026 में नकद निकासी 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गई। यही नहीं, देश में प्रचलन में नकद मुद्रा भी बढ़ रही है। यह 43 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन


एटीएम से नकद निकासी में गिरावट के रुझान के बाद कितनी तेजी?
एसीबीआई रिसर्च के मुताबिक, बैंकों से नगद निकासी व एटीएम से नगद निकासी दोनों में बढ़ोतरी दिख रही है। अप्रैल-अगस्त 2026 में बैंकों से कुल नकद निकासी औसतन करीब 7.3 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में यह औसतन 7.8 लाख करोड़ रुपये थी। वैसे तो पिछले कुछ समय से एटीएम से नकद निकासी में गिरावट का रुझान देखने का मिल रहा था, लेकिन पिछले तीन महीनों में इसमें वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में शाखाओं से कितनी नकद निकासी?
अगस्त 2026 में एटीएम से नकद निकासी बढ़कर 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि जून 2026 में यह 2.18 लाख करोड़ रुपये थी। जून में एटीएम से कैश 2.18 लाख करोड़ रुपये था, जबकि जुलाई में यह 2.19 लाख करोड़ रुपये व अगस्त में 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, बैंक शाखाओं से नकद निकासी चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग 5-6 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर स्थिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी चलन में
सिस्टम में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी चलन में है। इसका एक कारण अप्रैल 2025 में आरबीआई का वह नियम है, जिसके तहत 90% एटीएम में 100 और 200 रुपये जैसे छोटे मूल्यवर्ग के नोट उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया था। इस कारण एटीएम से 100 और 200 के नोटों निकासी भी खूब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed