फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI survey on Inflation may harden fear of rising inflation is troubling the public consumers still pessimistic

RBI Survey: जनता को सता रहा है महंगाई और बढ़ने का डर, आरबीआई के सर्वे में ये बड़ी बात आई सामने

Fri, 10 Dec 2021 12:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

RBI Survey On 18 Major Cities: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अक्तूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारतीय परिवार निकट और मध्यम अवधि में मुद्रास्फीति के और सख्त होने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी औसत मुद्रास्फीति की धारणा 20 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 10.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
RBI survey on Inflation may harden fear of rising inflation is troubling the public consumers still pessimistic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भारत में खाने-पीने की चीजों से लेकर इलेक्ट्रिक उपकरणों और कपड़ों तक पर महंगाई की मार पड़ी है। आने वाले समय में भी इस महंगाई से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हालिया सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि देश की जनता को महंगाई और बढ़ने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन


मुद्रास्फीति को लेकर लोगों को यह उम्मीद 
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अक्तूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारतीय परिवार निकट और मध्यम अवधि में मुद्रास्फीति के और सख्त होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच हुए एक अन्य सर्वेक्षण से पता चलता है कि नवंबर में उपभोक्ता विश्वास जुलाई 2021 में देखे गए ऐतिहासिक निम्न स्तर से अपनी वृद्धि के रुख को बनाए हुए है। आरबीआई के सर्वेक्षण में सामने आया कि नवंबर 2021 के लिए परिवारों की औसत मुद्रास्फीति की धारणा 20 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 10.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि अगले तीन महीने और एक वर्ष के लिए औसत मुद्रास्फीति की संभावना में क्रमशः 150 और 170 आधार अंकों की वृद्धि हुई। 
विज्ञापन


5000 से ज्यादा परिवारों की प्रतिक्रियाएं लीं
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से अक्तूबर के अंत और नवंबर माह की शुरुआत में कराए गए इस द्विमासिक सर्वेक्षण में जो बड़ी बात सामने आई है वो यह कि लोगों में महंगाई कम होने की उम्मीद कम है। यह सर्वेक्षण 25 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच 18 प्रमुख शहरों में आयोजित किया गया था। इस दौरान इन शहरों में रहने वाले लगभग 5,910 परिवारों की प्रतिक्रियाएं ली गईं। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम में निवासरत परिवार शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च मुद्रास्फीति की उम्मीद करने वाले बढ़े
सर्वेक्षण से पता चलता है कि उत्तरदाताओं का अनुपात जो अगले तीन महीनों में और आने वाले वर्ष में उच्च मुद्रास्फीति की उम्मीद कर रहे हैं, नवंबर महीने में और भी बढ़ गया है। परिवारों की ये राय ऐसे समय में है जबकि पेट्रोल और डीजल और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल पर घरेलू उत्पाद शुल्क में कटौती की जा चुकी है, इसके बावजूद भी परिवारों की भावनाओं में मंहगाई को लेकर धारणाओं में बदलाव नहीं दिखा है। 


सीएसआई में इजाफा दर्ज हुआ
मौजूदा स्थिति सूचकांक (सीएसआई) नवंबर 2021 में बढ़कर 62.3 हो गया, जो पिछले सर्वेक्षण दौर में 57.7 था। सर्वेक्षण से पता चलता है कि सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य और घरेलू आय की धारणा ने सुधार के संकेत प्रदर्शित किए। हालांकि, सर्वे में परिवारों ने समग्र व्यय में वृद्धि का अनुभव किया है क्योंकि आवश्यक वस्तुओं का व्यय लगातार बढ़ रहा है। वहीं गैर-जरूरी व्यय पर भावनाएं निराशावादी बनी हुई हैं और आने वाले वर्ष में सुधार को नहीं दर्शाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed