फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI SGB Update Sovereign Gold Bond three times return in 8 years amount receivable will be tax free

निवेश मंत्रा: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 8 साल में तीन गुना रिटर्न... करमुक्त होगी मिलने वाली रकम

Mon, 05 May 2025 03:17 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 05 May 2025 03:17 AM IST
सार

सोने की कीमतें हाल में रिकॉर्ड एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम को पार कर गई हैं। इससे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। 8 वर्षों में उनको तीन गुना का फायदा मिला है और वह भी करमुक्त है। इसके अलावा 2.5 फीसदी सालाना ब्याज भी मिला है। पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
RBI SGB Update Sovereign Gold Bond three times return in 8 years amount receivable will be tax free
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2017-18 सीरीज के भुनाने वाले मूल्य की घोषणा की है। इसकी परिपक्वता अवधि 9 मई है। इस बॉन्ड को 12 मई, 2017 को जारी किया गया था। एसजीबी जारी होने की तारीख से आठ साल की समाप्ति पर भुनाया जाता है। इस इश्यू के गोल्ड बॉन्ड धारक मालामाल हो गए हैं, क्योंकि हाल में कुछ शहरों में सोने की कीमतें एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गईं थीं। आरबीआई ने कहा, 10 से 12 मई तक अवकाश रहेगा, इसलिए परिपक्वता अवधि 9 मई को ही पूरी होगी। इसकी गणना 28 अप्रैल, 2025 - 02 मई, 2025 के सप्ताह में सोने के बंद भाव के आधार पर की गई है। उस आधार पर एसजीबी की प्रति यूनिट कीमत 9486 रुपये होगी।

विज्ञापन


2017 में 2,951 रुपये प्रति इकाई तय किया गया भाव
मई, 2017 में एसजीबी 2017-18 सीरीज के लिए इश्यू का भाव 2,951 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था। ऑनलाइन खरीदारी पर 50 रुपये की छूट थी। उनके लिए इश्यू भाव 2,901 रुपये होगा। इस आधार पर निवेशकों को आठ वर्षों में 221 फीसदी या 3.3 गुना का रिटर्न मिला है। इसके अलावा सालाना बॉन्ड की होल्डिंग पर 2.5 फीसदी की दर से ब्याज भी मिलता है।
विज्ञापन


करमुक्त होगी मिलने वाली रकम
एसजीबी धारक को मिलने वाली परिपक्वता राशि कर मुक्त होगी। मान लीजिए कि आपने 25 ग्राम सोना लेने के लिए 2,951 रुपये के निर्गम मूल्य के आधार पर 73,775 रुपये का निवेश किया। परिपक्वता पर आपको 9,486 रुपये के अंतिम मूल्य के आधार पर 2,37,150 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार आपको 1,63,3675 रुपये का लाभ करमुक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाइफ एंड मनी: अस्थिर बाजार में म्यूचुअल फंड में निवेश की रणनीति... जटिलता नहीं, विविधता लाएं; अनुशासन से फायदा


क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?
आरबीआई भारत सरकार की ओर से सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करता है। ये बॉन्ड सोने के ग्राम में अंकित होते हैं और समय-समय पर ब्याज देते हुए भौतिक सोना रखने का विकल्प प्रदान करते हैं। अगर सोने की बाजार कीमत गिरती है तो पूंजी कम होने का जोखिम हो सकता है। हालांकि, निवेशक को सोने की उन इकाइयों के मामले में नुकसान नहीं होता है जिनके लिए उसने भुगतान किया है।

ये भी पढ़ें- बिलों का भुगतान: क्रेडिट कार्ड के बेहतर प्रबंधन से मजबूत होता है आपका सिबिल स्कोर, जरूरी है नियमित निगरानी

एसजीबी के प्रमुख फायदे
इसे डीमैट खाते में रख सकते हैं। कर्ज के लिए गारंटी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुरक्षित निवेश है। स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड किया जा सकता है। 

स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड किया जा सकता है
एसजीबी उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो इसकी परिपक्वता अवधि तक रुकते हैं। इसमें आप नाबालिग के नाम या संयुक्त नाम से भी निवेश कर सकते हैं। हालांकि, नाबालिग के लिए उसके अभिभावक को आवेदन करना होगा।

आनंद मिश्र, वित्तीय सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed