फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Strategy for mutual fund investment in volatile markets have diverse portfolio get Benefit from discipline

लाइफ एंड मनी: अस्थिर बाजार में म्यूचुअल फंड में निवेश की रणनीति... जटिलता नहीं, विविधता लाएं; अनुशासन से फायदा

Mon, 05 May 2025 02:42 AM IST
ज्योति भास्कर विरल भट्ट, पर्सनल फाइनेंस विशेषज्ञ
विरल भट्ट, पर्सनल फाइनेंस विशेषज्ञ Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 05 May 2025 02:42 AM IST
सार

म्यूचुअल फंड को आम तौर पर लंबी अवधि का निवेश साधन माना जाता है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही रणनीति के साथ निवेश करना जरूरी होता है। इसकी पहली सीढ़ी होती है सही फंड को चुनना। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप के साथ ऐसी निवेश की योजना तैयार करें, जिससे बाजार की उठा-पटक के बीच भी मुनाफा मिल सके।

विज्ञापन
Strategy for mutual fund investment in volatile markets have diverse portfolio get Benefit from discipline
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए रणनीति जरूरी (प्रतीकात्मक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार ने बीते एक साल में मजबूती के साथ प्रदर्शन किया है। इसकी मुख्य वजह मजबूत घरेलू खपत, लगातार बेहतर होते मैक्रोइकॉनोमिक संकेतक और कॉरपोरेट आय में तेजी रही है। कंपनियों ने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। कई सेक्टरों ने स्थिर या मजबूत प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनियों की कमाई के आंकड़े मिले-जुले रहे। बैंकिंग, एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल व आईटी जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों ने स्थिर प्रदर्शन किया। सरकारी बैंकों ने बेहतर संपत्ति गुणवत्ता और कर्ज की बढ़ती मांग के कारण मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। निजी बैंक भी मुनाफे में स्थिर रहे। आईटी सेक्टर में मामूली रिकवरी दिखाई दी। यह बताता है कि वैश्विक मांग में जल्द स्थिरता आ सकती है। एफएमसीजी में वॉल्यूम वृद्धि वापस लौट रही, जो गांवों में मांग बढ़ने का संकेत है। ये नतीजे बताते हैं कि भारतीय कंपनियां अच्छी स्थिति में हैं।
विज्ञापन

निवेश में जटिलता नहीं विविधता लाएं
लार्जकैप फंड पोर्टफोलियो को स्थिरता देते हैं, लेकिन लंबी अवधि में निवेश के लिए फ्लेक्सीकैप, लार्ज एवं मिडकैप या मल्टीकैप फंड जैसी अन्य श्रेणियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये फंड मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक में निवेश करते हैं, जो ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं। स्मॉलकैप का मौजूदा मूल्यांकन काफी ऊंचा है, साथ ही पिछले साल इनमें जो तेज उछाल आया है। इसे देखते हुए नए निवेशक एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिये निवेश का तरीका अपना सकते हैं। एसआईपी बाजार में प्रवेश के समय के जोखिम को कम करता है। लंबे वक्त में लागत नीचे लाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत कंपनियां लार्ज कैप फंड के लिए बेहतर
म्यूचुअल फंड निवेश के लिए ये स्थिति लार्जकैप फंड्स को और भी फायदेमंद बनाती है, क्योंकि इनके पास एक विविध और स्थिर पोर्टफोलियो है। ये फंड्स मजबूत कंपनियों में पैसा लगाते हैं। लार्जकैप म्यूचुअल फंड उन कंपनियों में निवेश करते हैं जो बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शीर्ष-100 में शामिल होती हैं। अपने सेक्टर की लीडर होती हैं। आम तौर पर इनकी बैलेंस शीट मजबूत होती है। ये बाजार में उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से झेल सकती हैं। बाजार के मौजूदा माहौल में जहां देशों के बीच तनाव, वैश्विक ब्याज दर के फैसले और चुनाव संबंधी अनिश्चितताएं बाजार में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती हैं, इस स्थिति में लार्जकैप फंड स्थिरता प्रदान करते हैं। इनके रिटर्न्स शायद सबसे ज्यादा न हों, लेकिन ये भरोसेमंद और सुरक्षित हैं। बीते वित्त वर्ष में, निफ्टी-50 ने दोहरे अंकों में रिटर्न दिया है। कई लार्जॉकैप फंड अच्छे स्टॉक चुनकर इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। आप अगर म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो लार्जकैप फंड्स पर गंभीरता से गौर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिलों का भुगतान: क्रेडिट कार्ड के बेहतर प्रबंधन से मजबूत होता है आपका सिबिल स्कोर, जरूरी है नियमित निगरानी
 
विज्ञापन

बड़े आर्थिक बदलावों पर रखें नजर
भारत की विकास गाथा काफी मजबूत है, फिर भी वैश्विक कारकों पर ध्यान देना होगा। अमेरिकी ब्याज दर से जुड़े फैसले, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और चीन की रिकवरी की रफ्तार जैसे विभिन्न बदलावों का अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ता है। भारत मेंबीते साल आम चुनाव ने बाजार को काफी हद तक प्रभावित किया था। निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे छोटी-मोटी खबरों के आधार पर जल्दबाजी में बदलाव न करें। वे हर तीन महीने या 6 महीने में पोर्टफोलियो की समीक्षा करें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि परिसंपत्ति आवंटन लक्ष्यों और जोखिम सहने की क्षमता के अनुरूप बना रहे।

ये भी पढ़ें- Biz Updates: टॉप-7 कंपनियों की पूंजी ₹2.31 लाख करोड़ बढ़ी; FII निवेश और यूएस फेड पर निर्भर भारतीय बाजार की चाल
 

ऐसी हो निवेश की स्मार्ट रणनीति
  • 40% लार्जकैप फंड्स में (स्थिरता के लिए)
  • 30% फ्लेक्सीकैप या लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में (वृद्धि के लिए)
  • 20% मिडकैप या मल्टीकैप फंड्स में (लंबे समय में संपत्ति निर्माण के लिए)
  • 10% सेक्टर/थीमैटिक या इंटरनेशनल फंड्स में (जोखिम लेने की क्षमता के हिसाब से)

वित्तीय लक्ष्य का ध्यान रखना भी जरूरी
किसी भी म्यूचुअल फंड रणनीति की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निवेशक का वित्तीय लक्ष्य क्या है और उसकी जोखिम उठाने की क्षमता क्या है। आप निवेश क्यों कर रहे हैं, रिटायरमेंट के लिए, बच्चे की पढ़ाई के लिए या फिर घर की डाउन पेमेंट के लिए? आप हमेशा लक्ष्य की अवधि के आधार पर फंड का चयन करें। उदाहरण के लिए अगर 3 साल का लक्ष्य है तो शॉर्ट-टर्म डेट फंड्स या कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स चुनें। 5-7 साल के लिए लार्जकैप और फ्लेक्सीकैप फंड्स का मिश्रण करें। 10 साल से ज्यादा का लक्ष्य है तो मिडकैप और मल्टीकैप फंड्स को शामिल करें।

निवेश में अनुशासित रहने से मिलेगा फायदा
बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन अनुशासित निवेश हमेशा फायदा देता है। चौथी तिमाही के नतीजे दिखाते हैं कि कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लार्जकैप कंपनियां इस तेजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में निवेशकों को वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से योजना बनाकर फंड के निवेश की रणनीति बनाएं। ऐसे फंड का चयन करें जो न सिर्फ मौजूदा माहौल में, बल्कि उसके बाद भी कामयाब रहे। म्यूचुअल फंड्स, अगर समझदारी से चुने जाएं और धैर्य के साथ निवेशित रहा जाए, तो अनिश्चितता के दौर में भी यह पूंजी निर्माण का शानदार जरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed