फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Better credit card management strengthens CIBIL score regular monitoring is necessary

बिलों का भुगतान: क्रेडिट कार्ड के बेहतर प्रबंधन से मजबूत होता है आपका सिबिल स्कोर, जरूरी है नियमित निगरानी

Mon, 05 May 2025 02:30 AM IST
ज्योति भास्कर कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 05 May 2025 02:30 AM IST
सार

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को नियमित निगरानी करनी चाहिए। बिलों का भुगतान समय पर करने से स्कोर को अच्छा बनाने में मदद मिलती है। क्रेडिट कार्ड के बेहतर प्रबंधन से उपयोग करने वाले लोगों का सिबिल स्कोर मजबूत होता है।

विज्ञापन
Better credit card management strengthens CIBIL score regular monitoring is necessary
क्रेडिट कार्ड (प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik

विस्तार

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपके वित्तीय भविष्य की नींव है, लेकिन, इसे बनाने में समय और धैर्य लगता है। ठीक उसी तरह जैसे किसी पौधे की देखभाल करना। एक मजबूत स्कोर आपको कर्ज लेने में अच्छी मदद कर सकता है। बेहतर ब्याज दर पर कर्ज लेने में मददगार साबित हो सकता है। दीर्घकालिक वित्तीय विश्वास स्थापित करता है। इस प्रक्रिया में क्रेडिट कार्ड एक महत्वपूर्ण साधन है। हालांकि, अक्सर यह सवाल उठता है कि एक मजबूत क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए आपके पास कितने क्रेडिट कार्ड होने चाहिए? हालांकि इसकी कोई जादुई संख्या नहीं है, लेकिन इसमें शामिल कारकों को आप समझ पाएंगे तो इससे क्रेडिट निर्माण के इस पहलू को जानने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

...तो प्रभावित होता है आपका क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट स्कोर में कई चीजें योगदान करती हैं। पास मौजूद क्रेडिट कार्ड की संख्या एक भूमिका निभाती है जो अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ा हुआ है।

  1. भुगतान इतिहास: बिलों का भुगतान समय पर करें। एक भी बिल का देर से भुगतान स्कोर को प्रभावित कर सकता है।
  2. नया क्रेडिट: कई नए खाते जल्दी-जल्दी खोलने से बार-बार क्रेडिट जांच के कारण स्कोर कम हो सकता है।
  3. क्रेडिट के प्रकार: कार्ड और लोन का मिश्रण दिखाता है कि आप अलग-अलग तरह के क्रेडिट को संभाल सकते हैं, लेकिन समय पर भुगतान या कम उपयोग सबसे महत्वपूर्ण है।
  4. क्रेडिट इतिहास: बेहतर इतिहास वाले पुराने खाते मजबूत स्कोर बनाने में मदद करते हैं।
  5. क्रेडिट उपयोग: अपनी कुल क्रेडिट सीमा के 30 फीसदी से कम का उपयोग करके दिखाएं कि आप क्रेडिट का सही प्रबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादुई संख्या क्या है?
इसका कोई एक उत्तर नहीं है। लेकिन तीन अच्छी तरह से प्रबंधित कार्ड एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं। आपके पास एक क्रेडिट कार्ड है, तो नियमित खर्चों के लिए इसका जिम्मेदारी से उपयोग करें। हर महीने पूरा बिल चुकाएं। यह एक बेहतर भुगतान इतिहास स्थापित कर सकता है और क्रेडिट योग्यता को बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें- Biz Updates: टॉप-7 कंपनियों की पूंजी ₹2.31 लाख करोड़ बढ़ी; FII निवेश और यूएस फेड पर निर्भर भारतीय बाजार की चाल

विज्ञापन

कार्ड बैकअप के रूप में काम कर सकता है
आप दूसरा क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तो कुल क्रेडिट सीमा बढ़ जाती है। इससे कम क्रेडिट उपयोग अनुपात बनाए रखने में मदद मिल सकती है। किसी तरह से दूसरे कार्ड से समझौता हो जाता है, तो एक कार्ड बैकअप के रूप में काम कर सकता है। तीसरा कार्ड अतिरिक्त लाभ प्रदान कर सकता है। जैसे उच्च क्रेडिट सीमा या रहन-सहन से मेल खाने वाली विशेष खरीदारी के लिए। महत्वपूर्ण यह है कि सभी कार्डों का सही तरीके से प्रबंधन हो।

ये भी पढ़ें- Digital Market: डिजिटल बाजारों में प्रतिस्पर्धा को लेकर संसदीय समिति सख्त, CCI और MCA से मांगी जानकारी

विशेषज्ञ क्या कहते हैं...
इस मिथक पर विश्वास न करें कि जितने कार्ड होंगे, स्कोर उतना ही बेहतर होगा। समय पर भुगतान करने, नए क्रेडिट आवेदनों को सीमित करने और क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित निगरानी करने पर ध्यान दें। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाना मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्रेडिट का प्रबंधन कैसे करते हैं, न कि इस बात पर कि आपके पास कितने कार्ड हैं।

आदिल शेट्टी, सीईओ बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed