फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI report: Gross NPA of banks falls to 12-year low, credit card dues rise by 55%

RBI Report Today: बैंकों का सकल एनपीए घटकर 12 साल के निचले स्तर पर पहुंचा, क्रेडिट कार्ड बकाया 55% तक बढ़ा

Tue, 31 Dec 2024 05:28 AM IST
शुभम कुमार कालीचरण
कालीचरण Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 05:28 AM IST
सार

RBI NPA DATA: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि के बाद सितंबर में उद्योग में सकल एनपीए 2.9 फीसदी, सेवा में 2.5 व पर्सनल लोन क्षेत्र में 1.2 फीसदी रहा। हालांकि, एक साल पहले की तुलना में इन सभी क्षेत्रों के सकल एनपीए में गिरावट आई है।

विज्ञापन
RBI report: Gross NPA of banks falls to 12-year low, credit card dues rise by 55%
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्ज चूक में कमी से बैंकों का सकल एनपीए (बुरा फंसा कर्ज) अनुपात इस वर्ष सितंबर में एक साल पहले की तुलना में घटकर 12 साल के निचले स्तर 2.6 फीसदी पर आ गया है। इसके बावजूद, कृषि क्षेत्र में बुरा फंसा कर्ज सबसे ज्यादा 6.2 फीसदी पर बना हुआ है। पर्सनल लोन श्रेणी में क्रेडिट कार्ड बकाया में 55.3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


आरबीआई की रिपोर्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सोमवार को जारी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि के बाद सितंबर में उद्योग में सकल एनपीए 2.9 फीसदी, सेवा में 2.5 व पर्सनल लोन क्षेत्र में 1.2 फीसदी रहा। हालांकि, एक साल पहले की तुलना में इन सभी क्षेत्रों के सकल एनपीए में गिरावट आई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट बताती है कि सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) में क्रेडिट कार्ड बकाया सितंबर में 21.9 फीसदी रहा। सरकारी बैंकों में यह सबसे ज्यादा 55.3 फीसदी, निजी बैंकों में 21.3 फीसदी और विदेशी बैंकों में 23.1 फीसदी रहा। आवासीय कर्ज में 14.8, ऑटो लोन में 15.9 और शिक्षा कर्ज में 42.6 फीसदी तक वृद्धि रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल में अर्थव्यवस्था की बढ़ेगी रफ्तार : कारोबार
सालाना पांच लाख से 15 लाख रुपये कमाने वालों पर पर्सनल लोन बकाया  सितंबर में बढ़कर 37% पहुंच गया, जो सर्वाधिक है। सितंबर, 2021 में यह 26 फीसदी था।
  • 15 लाख रुपये से अधिक आय वर्ग समूह पर पर्सनल लोन बकाया 16 से बढ़कर 25 फीसदी पहुंच गया।
  • पांच लाख रुपये से कम कमाने वाले लोगों पर बकाया एक फीसदी बढ़कर 18 फीसदी पहुंच गया है।

एनपीए : विदेशी बैंकों में सबसे कम
बैंक सकल एनपीए (%) शुद्ध एनपीए (%)
एससीबी 2.6% 0.6%
सरकारी 3.3% 0.7%
निजी 1.9% 0.5%
विदेशी 1.0% 0.1%


कर्ज : सरकारी बैंकों ने जमा से अधिक बांटे
बैंक जमा में वृद्धि (%) कर्ज में उछाल (%)
एससीबी 11.5% 12.5%
सरकारी 9.1% 13%
निजी 15.1% 11.7%
विदेशी 15.4% 14%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed