फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI report: Despite numerous loan options people still trust banks

RBI Report: कर्ज लेने के तमाम विकल्पों के बावजूद लोगों का बैंकों पर भरोसा, फिनटेक को लेकर 52 फीसदी लोग चिंतित

Sat, 27 Sep 2025 06:16 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:16 AM IST
सार

आरबीआई ने तीन सकारात्मक भावनाओं पर सर्वे किया है। इसमें विश्वास, बेहतर परिणामों की प्रत्याशा और खुशी शामिल हैं। चार नकारात्मक भावनाओं पर भी यह सर्वे है। इसमें घृणा, उदासी, भय और क्रोध को शामिल किया गया है। कर्ज देने वाले वैकल्पिक साधनों के प्रति 13.68 फीसदी लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
RBI report: Despite numerous loan options people still trust banks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा समय मे कर्ज लेने के तमाम विकल्पों के बावजूद लोगों का भरोसा बैंकों पर बना हुआ है। आरबीआई के सितंबर बुलेटिन में कहा गया है कि बैकिंग टेक्नोलॉजी पर 53.31 फीसदी लोग भरोसा करते हैं। कर्ज देने वाले वैकल्पिक साधनों पर 43.50 फीसदी लोग ही भरोसा करते हैं। इन साधनों से 40.69 फीसदी लोग खुश हैं। बैंकिंग टेक्नोलॉजी के लिए यह स्तर 42 फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन


आरबीआई ने तीन सकारात्मक भावनाओं पर सर्वे किया है। इसमें विश्वास, बेहतर परिणामों की प्रत्याशा और खुशी शामिल हैं। चार नकारात्मक भावनाओं पर भी यह सर्वे है। इसमें घृणा, उदासी, भय और क्रोध को शामिल किया गया है। कर्ज देने वाले वैकल्पिक साधनों के प्रति 13.68 फीसदी लोगों में गुस्सा है। बैंकिंग टेक में यह बढ़कर 15.35 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाता है। वैकल्पिक साधनों से 13.10 फीसदी और बैंकिंग टेक से 12.86 फीसदी लोग निराश रहते हैं। बैंकिंग टेक से जहां 10.86 फीसदी लोगों में धोखाधड़ी होने का डर बना रहता है, वहीं वैकल्पिक साधनों में यह बढ़कर 11 फीसदी के स्तर के पार पहुंच जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Quick Commerce: कम समय में डिलीवरी देने वाले प्लेटफॉर्म युवाओं की पसंद; सबसे ज्यादा यहां कर रहे हैं विजिट
विज्ञापन
विज्ञापन


फिनटेक को लेकर 52 फीसदी लोग चिंतित
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेडिट या कर्ज संबंधी चिंता फिनटेक कंपनियों को लेकर ज्यादा है। 52.02 फीसदी लोगों को फिनटेक से क्रेडिट या लोन संबंधित चिंता रहती है। बैंकिंग टेक्नोलॉजी में यह घटकर महज 4.66 फीसदी रह जाती है। सभी क्षेत्रों में पहचानी गई एक प्रमुख चिंता ग्राहक सहायता और सेवा (सीएसएस) है।

  • यह बैंकिंग तकनीक के ग्राहकों के लिए बड़ी चिंता है। 35.90% लोग मानते हैं कि बैंकों में तकनीक सपोर्ट और सेवा नहीं मिलती है। वैकल्पिक साधनों में यह स्तर 11.19 फीसदी ही रहता है।

फिनटेक कंपनियों से ग्राहकों को जल्द नहीं मिलता जवाब
फिनटेक ग्राहकों के अनुभव बताते हैं कि फिनटेक कंपनियों से उनको जल्दी जवाब नहीं मिलते हैं। ईमेल, कॉल या चैट प्रश्नों का विलंबित या कोई उत्तर नहीं मिलता है। महत्वपूर्ण या तत्काल मुद्दों या ग्राहक सेवा तक पहुंचने में कठिनाइयां होती हैं। इसके लिए कोई समाधान नहीं है। ग्राहक सहायता कर्मचारियों का असभ्य या गैर पेशेवर व्यवहार भी एक प्रमुख मुद्दा है। ऋण चुकौती या खाता संबंधी प्रश्नों का बहुत ही खराब अनुभव इन ग्राहकों को हुआ है।

ये भी पढ़ें: Tariff on Pharma: अमेरिकियों को चुकानी होगी कीमत; दुनियाभर में सालाना 2.70 लाख करोड़ की दवाएं बेचता है भारत

एप को लेकर बड़ी चिंता
बार-बार एप क्रैश होना, फ्रीज होना और लोडिंग नहीं होना प्रमुख समस्याएं हैं। लॉग-इन और ईमेल में दिक्कत आती है। वनटाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन संबंधी समस्याएं आती हैं। ग्राहकों को गड़बड़ियों के साथ एप का धीमा प्रदर्शन, सर्वर डाउन और अपडेट में देरी का भी सामना करना पड़ता है

वैकल्पिक साधनों से ग्राहक ज्यादा चिंतित

चिंता वैकल्पिक साधन  बैंकिंग टेक 
पेमेंट प्रक्रिया 7.18 फीसदी 9.93 फीसदी
खाता संबंधी 6.54 फीसदी 3.99 फीसदी
कैशबैक-रिवॉर्ड 3.21 फीसदी 0.99 फीसदी
उत्पीड़न 1.38 फीसदी 0.93 फीसदी
केवाईसी 1.77 फीसदी 3.96 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed