{"_id":"63e086343c33246316288eec","slug":"rbi-mpc-meeting-will-central-bank-press-pause-button-on-repo-rate-hike-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक के एमपीसी की बैठक आज से शुरू, क्या फिर होगा रेपो रेट में इजाफा?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक के एमपीसी की बैठक आज से शुरू, क्या फिर होगा रेपो रेट में इजाफा?
Mon, 06 Feb 2023 10:16 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:16 AM IST
सार
RBI MPC Meeting: पिछले साल मई महीने के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने शॉर्ट टर्म लैंडिंग रेट में 225 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के अनुसार ये कदम महंगाई को काबू करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Why RBI Hike Repo Rate During High Infaltion
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक आज यानी सोमवार से शुरू हो रही है। ये बैठक 3 दिन चलेगी और बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी सामने आएगी। बुधवार को पता चलेगा कि आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) महंगाई को काबू करने के लिए रेपो रेट (Repo Rate) में कितने बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर सकता है। जानकारों के मुताबिक इस बार आरबीआई इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि हालिया आंकड़ों में रिटेल महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर में हुई मॉनेटरी पॉलिसी बैठक (MPC) में सेंट्रल बैंक ने बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट (Repo Rate) 35 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया था। इससे पहले लगातार तीन बार में रेपोट रेट में 50-50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
पिछले साल मई महीने के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने शॉर्ट टर्म लैंडिंग रेट में 225 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के अनुसार ये कदम महंगाई को काबू करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बाद ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण पूरी दुनिया महंगाई की स्थिति से जूझ रही है।
विज्ञापन
बता दें कि आज से आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक सोमवार यानी आज से शुरू होकर 3 दिन चलेगी। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी आरबीआई गवर्नर 8 फरवरी को सार्वजनिक करेंगे।