फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI MPC Meeting News and Updates Repo Rate News Reserve Bank Governor Announcements

RBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं; 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया, आरबीआई एमपीसी ने लिया फैसला

Fri, 05 Apr 2024 10:44 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 05 Apr 2024 10:44 AM IST
सार

RBI Monetary Policy 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा कर दी है। आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5% पर बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन
RBI MPC Meeting News and Updates Repo Rate News Reserve Bank Governor Announcements
शक्तिकांत दास - फोटो : amarujala.com

विस्तार

RBI MPC Meeting Today: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा कर दी है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है।

विज्ञापन


यह वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में पहली RBI MPC घोषणा है। केंद्रीय बैंक ने पिछली लगातार छह एमपीसी बैठकों में  रेपो दर को अपरिवर्तित रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर को 6.5 प्रतिशत ही रखा गया है। आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी।

विज्ञापन

महंगाई दर में वृद्धि पर केंद्रीय बैंक सतर्कः आरबीआई गवर्नर

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि खाद्य पदार्थों कीमतों की अनिश्चितता के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। महंगाई दर में वृद्धि पर आरबीआई सतर्क बनी हुई है। एमएसएफ रेट को 6.75% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी के छह में पांच सदस्य रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन




आरबीआई गवर्नर ने कहा कि FY 25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मांग मजबूत हो रही है। वहीं निजी खपत भी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया गया है।

जीडीपी ग्रोथ पर क्या है आरबीआई  का अनुमान

  • FY25 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.2% से घटकर 7.1% रहने का अनुमान    
  • FY25 की दूसरी तिामही में GDP ग्रोथ अनुमान 6.8% से बढ़कर 6.9%    
  • FY25 की तीसरी तमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7% पर बरकरार    
  • FY25 की चौथी तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.9% से बढ़ाकर 7% किया

महंगाई पर आरबीआई गवर्नर ने क्या अनुमान जताया?

  • FY25 CPI यानी खुदरा महंगाई का अनुमान 4.5% पर बरकरार
  • FY25 की चौथी तिमाही पर CPI अनुमान 4.7% से घटकर 4.5% 
  • FY25 की पहली तिमाही में CPI अनुमान 5% से घटकर 4.9%
  • FY25 की दूसरी तिमाही के लिए CPI अनुमान 4% से घटकर 3.8%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed