फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Monetary Policy: Good news for common man, neither EMI will increase nor inflation

RBI Monetary Policy: आम आदमी के लिए अच्छी खबर, न ईएमआई बढ़ेगी न महंगाई, इस स्थिति का भी मिलेगा फायदा

Thu, 08 Jun 2023 01:41 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
RBI Monetary Policy: आम आदमी के लिए यह इकलौती राहत भरी खबर नहीं है। कुछ अन्य मोर्चों से भी आम आदमी को राहत मिलने की खबर आई है। वर्षा बेहतर रहने की उम्मीद है जिससे किसानों को लाभ होगा और कृषि उत्पादन बेहतर रखने में मदद मिलेगी तो लोगों को उचित मूल्य पर खाद्य वस्तुएं मिल सकेंगी...
loader
RBI Monetary Policy: Good news for common man, neither EMI will increase nor inflation
RBI Monetary Policy - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दरों में कोई बढ़ोतरी न करते हुए इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। महंगाई में और बढ़ोतरी न होने के कारण यह निर्णय किया गया है। इससे आपके होम लोन की दरें उतनी ही बनी रहेंगी, जितनी कि इस समय हैं। लेकिन आम आदमी के लिए यह इकलौती राहत भरी खबर नहीं है। कुछ अन्य मोर्चों से भी आम आदमी को राहत मिलने की खबर आई है। वर्षा बेहतर रहने की उम्मीद है जिससे किसानों को लाभ होगा और कृषि उत्पादन बेहतर रखने में मदद मिलेगी तो लोगों को उचित मूल्य पर खाद्य वस्तुएं मिल सकेंगी।  

यह भी पढ़ें: RBI गवर्नर बोले: तीन हफ्ते में 2000 के 50% नोट लौटे, 500 के नोट वापस लेने-1000 के नोट फिर लाने की योजना नहीं

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जहां से आपको मिलेगी राहत 

  • आम आदमी को सबसे ज्यादा परेशानी महंगाई से होती है। लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अनुमान है कि महंगाई में राहत अभी लंबे समय तक बनी रहने वाली है। वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा महंगाई दर भी औसतन 5.1 फीसदी पर रहने का अनुमान है। यानि महंगाई से राहत इस पूरे कैलेंडर वर्ष में बने रहने का अनुमान है।   

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष वर्षा का मौसम सामान्य रह सकता है। यदि ऐसा हुआ तो किसानों को अच्छी फसल मिलेगी और साथ ही, उन्हें सिंचाई पर कम खर्च करना पड़ेगा। इससे फसलों पर उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा, तो उपभोक्ताओं को भी फल-सब्जी और अनाज सही कीमत पर मिल सकेगी।  

  • केंद्र सरकार ने कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। इससे किसानों को उनकी फसलों के बेहतर मूल्य मिल सकेंगे।  
  • 2022-23 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 6.1 फीसदी दर्ज की गई है। इस वित्त वर्ष यानि 2023-24 में भी जीडीपी में यह वृद्धि बनी रहने वाली है। आयात में कमी आई है जिससे व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। इस स्थिति में देश में रोजगार के मोर्चे पर बेहतर स्थिति बनी रहेगी। भारतीय कंपनियों ने अमेरिका जैसे देशों में लगातार निवेश बढ़ाया है और भारत में भी रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अमेरिका सहित कई देशों से निवेश बढ्ने के समझौते किए गए हैं। इससे भारत में रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे। युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है।   
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह निर्णय लिया है कि वह बैंकों को विदेशी यात्राओं के लिए प्रीपेड रुपे कार्ड जारी करने की अनुमति दे सकता है। इसका सीधा लाभ उन लोगों को होगा जो आने वाले समय में विदेश यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। यह कार्ड जारी होने के बाद विदेशी यात्राओं के दौरान भारतीय मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलने की परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।

लेकिन यहां बढ़ सकती है चिंता

आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ नागेंद्र कुमार शर्मा ने अमर उजाला से कहा कि इस समय आर्थिक मोर्चे पर देश अच्छी दिशा में बढ़ रहा है। इससे लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है, लेकिन इसी समय पेट्रो तेल उत्पादक देशों ने तेल उत्पादन कम करने का निर्णय किया है। इससे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे बचत का पूरा अर्थशस्त्र गड़बड़ हो सकता है। इसी तरह की स्थिति से बचने में सस्ता तेल उपलब्ध करवाकर रूस ने पिछले दिनों भारत की बड़ी मदद की थी।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meeting: महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50% पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत

लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि यदि रूस-यूक्रेन युद्ध का सही समय कोई समाधान नहीं निकला, और जैसी आशंका इस समय जताई जा रही है, यदि यह युद्ध परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ा तो इससे पूरी दुनिया में मंदी का संकट मंडरा सकता है। इससे सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित होगी और अति आवश्यक वस्तुओं की कीमत बे-लगाम हो सकती हैं। इसलिए हमें महंगाई से राहत तभी तक मिलने की उम्मीद है जब तक कि वैश्विक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed