फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rbi lifts restrictions on this compony allows adding fresh customers, know here full Matter

राहत: आरबीआई ने इस क्रेडिट कार्ड कंपनी पर लगी पाबंदियां हटाईं, नए ग्राहक जोड़ने की दी मंजूरी

Wed, 10 Nov 2021 11:09 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 AM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। इसके साथ ही ही कंपनी को नए घरेलू ग्राहकों को जोड़ने की भी इजाजत दी गई है।

विज्ञापन
rbi lifts restrictions on this compony allows adding fresh customers, know here full Matter
RBI (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। इसके साथ ही ही कंपनी को नए घरेलू ग्राहकों को जोड़ने की भी इजाजत दी गई है। आरबीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि डाइनर्स क्लब पर लगी पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस वजह से लगाई गई थी पाबंदी 
आरबीआई ने लोकल डेटा स्टोरेज के मामले में नियमों का उल्लंघन करने पर डाइनर्स क्लब को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। रिजर्व बैंक ने यह आदेश बीती 23 अप्रैल को जारी किया था, जिसमें लोकल डेटा स्टोरेज से जुड़े केंद्रीय बैंक के मानकों का पालन न करने पर एक मई से पाबंदी लगाई गई थी। इसके साथ ही आरबीआई ने अमेरिकन एक्सप्रेस को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। इसके बाद इसी सिलसिले में बैंक ने 22 जुलाई से मास्टरकार्ड को भी नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। इन सभी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को लोकल डेटा स्टोरेज पर आरबीआई के मानकों का पालन न करने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


अन्य कंपनियों पर अभी भी पाबंदियां जारी 
आरबीआई की ओर से अमेरिकन एक्सप्रेस और मास्टरकार्ड पर लगाई गई पाबंदियां अभी भी जारी हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सातवीं, जबकि मास्टरकार्ड दूसरी बड़ी कंपनी है। गौरतलब है कि डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल भारत में बैंकों से जुड़े कर काम करता है। भारत में इसका प्रमुख पार्टनर एचडीएफसी बैंक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed