फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI imposes curbs on Nagar Urban Co-op Bank, Ahmednagar

आरबीआई की कार्रवाई: इस बैंक पर लगाईं कई पाबंदियां, 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर रोक

Mon, 06 Dec 2021 09:01 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 06 Dec 2021 09:01 PM IST
सार

नगर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति बिगड़ने के मद्देनजर आरबीआई ने इस पर कई पाबंदियां लगा दी हैं।  

विज्ञापन
RBI imposes curbs on Nagar Urban Co-op Bank, Ahmednagar
आरबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

आरबीआई ने सोमवार को अहमदनगर महाराष्ट्र के नगर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लि. पर कई पाबंदियां लगा दीं। इसमें उसकी वित्तीय स्थिति बिगड़ने के मद्देनजर ग्राहकों के लिए निकासी पर 10,000 रुपये की सीमा भी शामिल है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम (सहकारी समितियों पर लागू), 1949 के तहत निर्देशों के माध्यम से लगाए गए प्रतिबंध 6 दिसंबर, 2021 को कारोबार की समाप्ति से छह महीने की अवधि के लिए लागू रहेंगे। 

विज्ञापन


लगाई ये पाबंदियां
आरबीआई ने कहा कि बैंक बिना आरबीआई की पूर्व मंजूरी के किसी भी ऋण को नवीनीकृत नहीं करेगा, कोई निवेश नहीं करेगा, कोई दायित्व नहीं उठाएगा, किसी भी भुगतान का वितरण, हस्तांतरण या किसी भी संपत्ति का निपटान नहीं करेगा। विशेष रूप से सभी बचत बैंक या चालू खातों या जमाकर्ता के किसी अन्य खाते में कुल शेष राशि के 10,000 रुपये से अधिक की राशि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


जनता के लिए निर्देशों की एक प्रति बैंक के परिसर में प्रदर्शित की गई है। इसमें आगे कहा गया है कि इसे आरबीआई द्वारा बैंक के बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed