Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI directs banks to use only phone numbering series starting with 1600 for making transaction related calls

RBI: धोखाधड़ी-साइबर अपराध रोकने के लिए दो पहल, अब लेन-देन के लिए 1600 वाले नंबर से ही आएगी बैंक की कॉल

Sat, 18 Jan 2025 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 07:01 AM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक ने परिपत्र में कहा कि अपराधी ग्राहक के मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। वॉयस कॉल व एसएमएस के जरिये भी धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं। 
 

विज्ञापन
RBI directs banks to use only phone numbering series starting with 1600 for making transaction related calls
आरबीआई - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को ग्राहकों को लेन-देन संबंधी कॉल करने के लिए सिर्फ 1600 से शुरू होने वाली फोन नंबरिंग शृंखला का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। प्रचार उद्देश्यों में बैंक व विनियमित संस्थाएं वॉयस कॉल व एसएमएस के लिए सिर्फ 140 से शुरू होने वाली नंबरिंग शृंखला का ही इस्तेमाल करेंगी। वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने परिपत्र में कहा कि अपराधी ग्राहक के मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। वॉयस कॉल व एसएमएस के जरिये भी धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


फर्जी फोन कॉल से बचाएगा संचार साथी
मोबाइल फोन पर आने वाली फर्जी कॉल व साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए दूरसंचार विभाग ने संचार साथी एप लॉन्च किया है। इसके जरिये साइबर धोखाधड़ी की सीधे रिपोर्ट कर सकेंगे। मोबाइल फोन खो जाने पर इसे इस एप की मदद से खोजा जा सकेगा। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एप लॉन्च करते हुए कहा कि एप में हर ग्राहक की गोपनीयता व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। 2023 में संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया था, जो प्रभावी साबित हुआ है। नया एप धोखाधड़ी से बचाने के प्रयासों को दोगुना कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed