{"_id":"65817b2c9fa7f5bf72054e50","slug":"ration-scam-ed-sleuths-search-arrested-tmc-minister-jyotipriyo-mallick-s-office-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ration Scam: राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री के दफ्तर में ईडी का छापा, बताया ये कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Ration Scam: राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री के दफ्तर में ईडी का छापा, बताया ये कारण
Tue, 19 Dec 2023 04:44 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 19 Dec 2023 04:44 PM IST
सार
Ration Scam: ईडी ने कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक के कार्यालय की मंगलवार को तलाशी ली। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेजों की तलाश में साल्ट लेक में 'अरण्य भवन' स्थित मलिक के कार्यालय गए थे।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक के कार्यालय की मंगलवार को तलाशी ली। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेजों की तलाश में साल्ट लेक में 'अरण्य भवन' स्थित मलिक के कार्यालय गए थे। अधिकारी ने कहा, "ऐसे संकेत हैं कि मलिक ने अपने वन विभाग कार्यालय में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज छिपाए होंगे। आज का तलाशी अभियान उनका पता लगाने के लिए है।"
विज्ञापन
पूर्व खाद्य मंत्री को करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता से जुड़े मामले में ईडी ने 27 अक्टूबर को तड़के उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मंत्री का मधुमेह सहित स्वास्थ्य संबंधी कई मुद्दों के लिए सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन