फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rapid improvement in travel and tourism sector after Covid, will provide 5.82 crore jobs in nine years

Employment: कोविड के बाद यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में तेज सुधार, नौ साल में मिलेंगे 5.82 करोड़ रोजगार

Tue, 30 Apr 2024 06:24 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Apr 2024 06:24 AM IST
सार

Employment: जनवरी 2023 से यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में दिहाड़ी नौकरियों में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें अनुवादक, फोटोग्राफर और टूर गाइड जैसे पद शामिल हैं। अगले दो वर्षों में इस क्षेत्र की नौकरियों में 20 फीसदी तक वृद्धि की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Rapid improvement in travel and tourism sector after Covid, will provide 5.82 crore jobs in nine years
धार्मिक पर्यटन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में 2033 तक यानी नौ साल में देश में 5.82 करोड़ रोजगार मिलने की उम्मीद है। कोरोना के समय 2020 में पर्यटन क्षेत्र में 3.9 करोड़ नौकरियां गई थीं, जो देश के कुल रोजगार का करीब 8 फीसदी थी।

विज्ञापन


एनएलबी सर्विसेज की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी से उबरने के बाद यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में सबसे तेज सुधार देखा गया। इस क्षेत्र ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 16 लाख अतिरिक्त नौकरियां दीं। जनवरी 2023 से, यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में दिहाड़ी नौकरियों में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें अनुवादक, फोटोग्राफर और टूर गाइड जैसे पद शामिल हैं। अगले दो वर्षों में इस क्षेत्र की नौकरियों में 20 फीसदी तक वृद्धि की उम्मीद है। 
विज्ञापन


जीडीपी में 16.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान
आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में काम करते हुए यात्रा-पर्यटन ने 2022 में भारत की जीडीपी में 15.9 लाख करोड़ का योगदान दिया। 2023 के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई में ज्यादा नौकरियां
एनएलबी सर्विसेस के सीईओ सचिन अलग ने कहा, इस क्षेत्र में नियुक्तियों में वृद्धि करने वाले शीर्ष शहरों में दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, बंगलूरू, पुणे और कोच्चि शामिल हैं। अन्य शहरों में जयपुर, अहमदाबाद व चंडीगढ़ शामिल हैं।

शेफ, यात्रा सलाहकार की ज्यादा मांग
जिन प्रमुख प्रोफाइलों की मांग आगे बढ़ने वाली है, उनमें सेल्स (18%), बिजनेस डेवलपमेंट (17%), शेफ (15%), यात्रा सलाहकार (15%) शामिल हैं। 
टूर ऑपरेटर (15 फीसदी), ट्रैवल एजेंट (15 फीसदी), होटल व्यवसायी (15 फीसदी), गाइड (20 फीसदी), वन्यजीव विशेषज्ञ (12 फीसदी) में भी अच्छी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed