{"_id":"6aaddfaefefb9d038f055a05","slug":"moody-s-raises-india-gdp-growth-forecast-to-7-percent-despite-trump-tariffs-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप टैरिफ के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: मूडीज ने जीडीपी अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% किया, महंगाई का खतरा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ट्रंप टैरिफ के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: मूडीज ने जीडीपी अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% किया, महंगाई का खतरा
Sat, 19 Sep 2026 06:34 AM IST
राकेश कुमार
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:34 AM IST
सार
मूडीज रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक निजी खपत, सरकारी बुनियादी ढांचा खर्च और सेवा क्षेत्र की मजबूती से अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है। हालांकि पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचने पर तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और महंगाई 4.8% के अनुमान से ऊपर जा सकती है। जेफरीज ने 11-12% सांकेतिक वृद्धि का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
जीडीपी
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
पश्चिम एशिया के गहराते संघर्ष और अमेरिकी टैरिफ के आसन्न संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है। मूडीज रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के जीडीपी वृद्धि अनुमान को 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने चेतावनी दी है कि तेल की ऊंची कीमतों और अल नीनो के प्रभाव से महंगाई का जोखिम अभी भी बना हुआ है।
मूडीज ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में भारत की वास्तविक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि सालाना आधार पर बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गई, जो समूचे कैलेंडर वर्ष 2025 की 7.3 प्रतिशत वृद्धि से अधिक है। इसमें निजी खपत में मजबूती, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर लगातार खर्च से सकल स्थिर पूंजी निर्माण में मजबूत वृद्धि और निजी क्षेत्र के निवेश में संभावित सुधार के साथ सेवा क्षेत्र की लगातार मजबूती का योगदान रहा। भारत की ‘बीएए3’ रेटिंग की समीक्षा के बाद मूडीज अनुमान है कि भारत पर कर्ज का बोझ लगातार अधिक बना हुआ है। ब्याज लागत भी ऊंचे स्तर पर है, जो बड़ा जोखिम है।
4.8 फीसदी से ऊपर जा सकती है महंगाई
रेटिंग एजेंसी ने कहा, भविष्य में यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष का स्थायी समाधान नहीं होता है तो ऊर्जा की ऊंची कीमतें चालू वित्त वर्ष में सालाना औसत महंगाई को 4.8 प्रतिशत के अनुमान से ऊपर ले जा सकती हैं। यह वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज 2.4 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है।
विज्ञापन
12% तक की सांकेतिक वृद्धि हासिल करेगा भारत: जेफरीज
पूंजी बाजार फर्म जेफरीज के अनुसार, मजबूत घरेलू मांग, बैंक क्रेडिट में तेजी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार के दम पर भारत चालू वित्त वर्ष में 11 से 12 फीसदी की सांकेतिक जीडीपी वृद्धि दर्ज करने की राह पर है। इसका मतलब है कि बड़े आर्थिक आधार मजबूत बने हुए हैं।