फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rajdhani trains coaches to be completely changed by 2020

2020 तक राजधानी से सफर करने वालों को मिलेगा नया तोहफा, मेट्रो जैसी ट्रेन में सफर होगा आसान

Mon, 25 Dec 2017 04:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
rajdhani trains coaches to be completely changed by 2020
देश भर में चलने वाली प्रमुख राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वालों को 2020 तक रेलवे नया तोहफा देने जा रही है। इसके लिए रेलवे इन ट्रेनों में लगे कोच और इंजन के लुक और डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन जैसे होंगे कोच
रेलवे ने अलुमिनियम से बने 15 ट्रेनसेट (ट्रेन20) के नाम से नए कोच बनाने का ऑर्डर दे दिया है। इन ट्रेन की खासियत यह है कि इसकी वजह से जहां एक तरफ स्पीड बढ़ेगी, वहीं यात्रियों को सुरक्षा भी मिलेगी। इन नए कोच में सीटिंग के साथ-साथ स्लीपर बर्थ भी होगी। 
विज्ञापन


होगा ऑटोमेटिक डोर सिस्टम
नई ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर सिस्टम लगेंगे। इसके साथ ही ट्रेन में अलग से इंजन नहीं लगेगा बल्कि मेट्रो जैसे दोनों तरफ इंजन लगेंगे। इन कोच के लिए रेलवे ने चेन्नई कोच फैक्ट्री 2500 करोड़ का ऑर्डर दे दिया है। कोच 2020 से रेलवे को मिलने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाला जाएगा ग्लोबल टेंडर
आईसीएफ इन कोच को बनाने के लिए जल्दी एक ग्लोबल टेंडर निकालने जा रही है, जिसके बाद उन कंपनियों से टेंडर मांगे जाएंगे जो इस तरह के कोच बनाने में पारंगत है। 

कोच में मिलेंगी यह सुविधाएं
यात्रियों को इन कोच में सफर के दौरान वाई-फाई, टीवी स्क्रीन और जीपीएस बेस्ड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा इन ट्रेनों में अच्छा इंटिरियर और बायो टॉयलेट्स व टच फ्री फिटिंग्स लगाई जाएंगी। 

स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत किया बदलाव

rajdhani trains coaches to be completely changed by 2020
भारतीय रेलवे ने अपने 'स्वर्ण कोच' प्रोजेक्ट के तहत राजधानी एक्सप्रेस को नया लुक देने के साथ-साथ उसकी सुविधाओं में भी बड़े बदलाव किए हैं। ये नया लुक 'सियालदह-नई दिल्ली' राजधानी एक्सप्रेस में देखा जा सकता है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में जुटे रेलवे ने कोच में सीसीटीवी कैमरे, टॉयलेट में ऑटो जैनिटर और एलईडी लाइट्स लगाए हैं।

रेलवे ने राजधानी के लुक की नई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की और जानकारी दी कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर यात्रियों के अनुभव में सुधार के लिए ये एक बड़ा कदम है। स्वर्ण कोच योजना के तहत 14 राजधानियों और 15 शताब्दी ट्रेनों में डिब्बों को नया लुक दिया जाएगा। स्वर्ण डिब्बे बनाने में 35 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed