फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways to scrap flexi fare scheme during festive season period

खुशखबरः त्योहारी सीजन में रेलवे ने दिया गिफ्ट, चुनिंदा ट्रेनों में खत्म होगा फ्लेक्सी फेयर

Fri, 26 Oct 2018 11:01 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
railways to scrap flexi fare scheme during festive season period

त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों को बड़ा गिफ्ट देने का फैसला किया है। रेलवे ने दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को खत्म करने का निर्णय लेने जा रहा है। हालांकि रेलवे कुछ चुनिंदा प्रीमियम ट्रेनों में ही इस सुविधा का लाभ देगा। 

विज्ञापन


मिलेगी 50 फीसदी छूट

अंतिम समय में टिकट बुक कराने वालों रेलवे 50 फीसदी छूट देगा। इसका लाभ यात्रा तिथि से चार दिन पहले टिकट बुक कराने पर मिलेगा। रेलवे ने इसके लिए कुल 102 ट्रेनों को इस स्कीम में शामिल किया है। जिन ट्रेनों में 60 फीसदी से कम बुकिंग होती है, उनमें भी बुकिंग कराने पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। इस समय 44 राजधानी, 46 शताब्दी और 52 दूरंतो ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर सुविधा लागू है। 
विज्ञापन


 फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों में हमसफर ट्रेनों का किराया मॉडल लागू किया जा सकता है। फ्लेक्सी फेयर और हमसफर ट्रेनों के किराये मॉडल में काफी अंतर है।

हमसफर ट्रेनों में 50 फीसदी सीटों पर किराया सामान्य रहता है। रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने संकेत देते हुए कहा कि शेष बची 50 फीसदी बर्थ की बुकिंग के साथ 10-10 फीसदी किराया बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फ्लेक्सी फेयर में हवाई जहाज की तरह दिन कम होने के साथ-साथ किराया बढ़ता जाता है। मतलब अगर यात्री एक महीने पहले टिकट बुक कराता है तो फिर सामान्य किराये में टिकट बुक होगा, लेकिन 2 दिन पहले टिकट बुक करने पर ज्यादा पैसा देना ही होगा, चाहे ट्रेन में ज्यादातर सींटे खाली हों।  

खत्म हो जाएगा ट्रेनों में एसी टू कोच

भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेनों में एसी टू कोच को खत्म करने का फैसला लेने जा रहा है। हालांकि अभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में लगे एसी टू कोच को कम नहीं किया जाएगा। रेलवे के प्लान के अनुसार, शुरुआत में राजधानी और दुरंतो में लगे एसी टू कोच को पूरी तरह से हटा देगा।

इसकी जगह पर थर्ड एसी कोच की संख्या को बढ़ाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से 50 राजधानी ट्रेनों में एसी-3 की 14 हजार से अधिक अतिरिक्त बर्थ का इंतजाम होगा जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा।


थर्ड एसी में सेकंड एसी की तुलना में ज्यादा मुसाफिर यात्रा करते हैं और वो रेलवे को मुनाफा भी अधिक देता है। एसी थर्ड के अलावा अन्य सभी आरक्षित श्रेणी घाटे में हैं। रेलवे की 2018-19 में 1 हजार नए एसी 3 कोच बनाने की योजना है, जो एक रिकॉर्ड है। पिछले साल रेलवे ने 778 एसी 3 टियर कोच बनाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed