फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways decided to remove lcd screen from tejas, shatabdi trains

तेजस, शताब्दी ट्रेनों से हटेगी एलसीडी स्क्रीन, यात्रियों द्वारा तोड़-फोड़ करने के चलते लिया फैसला

Wed, 14 Mar 2018 01:34 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
railways decided to remove lcd screen from tejas, shatabdi trains
tejas train

रेल मंत्रालय तेजस और शताब्दी ट्रेनों में मिलने वाली प्रीमियम सुविधाओं में से एक एलसीडी स्क्रीन की सुविधा को बंद करने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यात्री इनमें मिल रही सुविधाओं को खराब कर रहे हैं। यहां तक की सीटों के पीछे लगाई गई एलसीडी स्क्रीन में भी तोड़-फोड़ की जा रही है। 

विज्ञापन


नहीं खेल सकेंगे गेम्स
रेलवे ने सबसे पहली तेजस ट्रेन को मुंबई से गोवा के बीच में शुरू किया था। इसके बाद मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी एलसीडी स्क्रीन की सुविधा यात्रियों को दी गई थी। अब रेलवे द्वारा एलसीडी स्क्रीन हटाने के फैसले से इन दोनों ट्रेनों पर यात्री वीडियो गेम्स खेलना, मूवी देखना और गाने नहीं सुन पाएंगे। 
विज्ञापन


हेडफोन चुरा रहे थे यात्री
यात्री इन दोनों ट्रेनों पर एलसीडी स्क्रीन के साथ लगे हेडफोन भी चुराकर घर ले जा रहे थे। इतना ही नहीं स्क्रीन को डेमेज करने के अलावा तार और स्विच बोर्ड को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। रेलवे बोर्ड के सूचना निदेशक वेद प्रकाश ने कहा कि यात्रियों द्वारा बार-बार ऐसा करने से रेलवे को काफी नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
रेलवे इस बात पर विचार कर रहा है, कि ट्रेन में एलसीडी स्क्रीन की कोई खास जरूरत नहीं, लोग वैसे भी सफर के दौरान अपना फोन और लैपटॉप लेकर चलते हैं, ऐसे में अगर उन्हें वाई-फाई की सुविधा दे दी जाए तो यात्री अपने मनोरंजन का साधन खुद ढूंढ लेंगे।तेजस एक्सप्रेस भारत की सबसे अपडेटेड ट्रेनों में से एक है। ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर, जीपीएस, फायर स्मोक डिटेकशन सिस्टम, सीसीटीवी इत्यादी जैसी चीजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed