{"_id":"5e8587278ebc3e76b0066f9f","slug":"railway-reservations-for-journeys-after-14th-april-were-never-stopped-ministry-of-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नहीं रोकी गई थी 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग: रेल मंत्रालय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लॉकडाउन में नहीं रोकी गई थी 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग: रेल मंत्रालय
Thu, 02 Apr 2020 12:03 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया है। पहले यह खबर आई थी कि रेलवे ने लॉकडाउन अवधि के बाद के लिए आरक्षण शुरू कर दिया है। लेकिन रेल मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए आरक्षण कभी नहीं रोका गया था और यह किसी नई घोषणा से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन
Certain media reports have claimed that Railways has started reservations for the post-lockdown period. It is to clarify that reservations for journeys after 14th April were never stopped and is not related to any new announcement: Ministry of Railways #CoronaLockdown pic.twitter.com/zq1Tsq2Ljr
— ANI (@ANI) April 2, 2020विज्ञापन
पहले लोग अनुमान लगा रहे थे कि लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ सकती है। जिस पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा था कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई। इसके बाद ये खबर आई थी कि भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग कभी रोकी ही नहीं गई थी। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को यह स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं टिकट
आईआरसीटीसी की एप और वेबसाइट पर 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध हैं। अभी स्टेशनों पर टिकट की बुकिंग नहीं होगी। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करनी चाहिए।
मालूम हो कि भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे लंबा रेल नेटवर्क है। सरकारी ट्रस्ट इंडिया ब्रैंड इक्विटी फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, 13,452 यात्री ट्रेन के जरिए करीब 2.3 करोड़ लोग 1,23,236 किलोमीटर के दायरे में प्रतिदिन यात्रा करते हैं। रेल को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। लॉकडाउन के चलते देश में रेलवे को बंद किया गया है। लेकिन स्थिति जल्द की समान्य हे जाएंगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन