फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railway passengers can buy general ticket 15 days in advance during mahakumbh period

महाकुंभः 15 दिन पहले खरीद सकेंगे जनरल टिकट, रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात

Mon, 19 Nov 2018 03:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
railway passengers can buy general ticket 15 days in advance during mahakumbh period

अगले साल होने वाले महाकुंभ की अवधि के दौरान प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की खरीद 15 दिन पहले करा लेने की अनुमति देने निर्णय लिया है जो अभी तक तीन दिन पहले ही की जा सकती थी।

विज्ञापन


यह सुविधा प्रयागराज में केवल 12 स्टेशनों पर यात्रा करने के लिए उपलब्ध है। एक परिपत्र में रेलवे ने कहा है कि समारोह के दौरान बहुत अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है और मेला स्टेशनों से कुछ दबाव कम करने के लिए कार्यक्रम के दौरान ‘वापसी’ टिकटों की खरीद की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है, ‘‘महाकुंभ मेला के आयोजन वाले प्रयागराज क्षेत्र में 12 स्टेशनों में से किसी पर यात्रा के लिए भारतीय रेलवे के किसी स्टेशन से यूटीएस एप्प के जरिए अगर एक यात्री अनारक्षित टिकट खरीदता है तो यात्रा की तारीख छोड़कर वापसी टिकट 15 दिन पहले बुक कराने की अनुमति होगी।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मतलब है कि अगर नागपुर का एक यात्री प्रयागराज कुंभ मेले में किसी स्टेशन का और वापसी का टिकट खरीदना चाहता है तो वह 15 दिन पूर्व टिकट खरीद सकता है। हालांकि ऐसी वापसी टिकटों को वापस नहीं किया जाएगा।


12 स्टेशन जहां के लिए यह सुविधा उपलब्ध है उनमें इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सुबदेरगंज, रामबाग, प्रयाग घाट, दारागंज, फाफामऊ, झूसी, विंध्याचल, छेओकी और वापसी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed