फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Railway Journet to go costlier as railway changes fair system

महंगा हुआ रेल का सफर, 9 सितंबर से लागू होगा फ्लेक्सी फेयर सिस्टम

Thu, 08 Sep 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
Railway Journet to go costlier as railway changes fair system
रेल

रेल मुसाफिरों की जेब ढीली करने की पूरी तैयारी रेलवे ने कर ली है। राजधानी, शताब्दी व दुरंतो ट्रेन का किराया शुक्रवार से बढ़ जाएगा। रेलवे बेस ने फेयर में अधिकतम डेढ़ गुणा तक किराया वृद्धि करने का निर्णय किया है। नई दिल्ली-मुंबई राजधानी ट्रेन की बात करें तो इसका बेस फेयर 1,628 रुपया वसूला जाता है, लिहाजा इसके किराए में अधिकम 814 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी यानी बेस फेयर बढ़कर 2,432 रुपया हो जाएगा।

विज्ञापन


इसी हिसाब से 15 प्रतिशत सेस, स्वच्छता व कृषि टैक्स भी लगेगा। शुक्रवार से रेलवे का यह नया नियम सभी रूट पर चलने वाली शताब्दी, दुरंतो व राजधानी ट्रेनों पर लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


राजधानी के एसी फर्स्ट क्लास व शताब्दी के एक्जीक्यूटिव क्लास को छोड़कर यात्रा किराया में 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। राजधानी के एसी-2 क्लास में 50 प्रतिशत तक अधिकम वृद्घि व एसी थ्री क्लास में 40 प्रतिशत तक अधिकतम वृद्घि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लेक्सी फेयर सिस्टम से कैसे पढ़ेगा असर

Railway Journet to go costlier as railway changes fair system

इतना ही नहीं दुरंतो ट्रेन के स्लीपर क्लास का किराया भी अब 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, फ्लेक्सी फेयर सिस्टम के तहत दस प्रतिशत सीट बुक होने के बाद हर दस प्रतिशत सीट बुक होने पर बेस फेयर का दस-दस प्रतिशत चार्ज बढ़ता जाएगा।

यानी अगर किसी ट्रेन में 1,000 सीटें है तो पहले सौ सीट बुक कराने वालों से तो कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा, लेकिन सौ से दो सौ के बीच सीट बुक कराने वालों को बेस फेयर का दस प्रतिशत अधिक देना होगा, इसी तरह दो सौ से तीन सौ के बीच सीट बुक कराने वालों को बीस प्रतिशत बेस फेयर का अधिक देना होगा।

फ्लेक्सी फेयर स्कीम के लागू होने पर तत्काल टिकट का किराया भी बढ़ जाएगा। तत्काल टिकट अब बढ़े हुए बेस फेयर के तहत ही मिलेगा। अगर डेढ़ गुणा बेस फेयर बढ़ा तो तत्काल टिकट पर बढ़ी हुई डेढ़ गुणा राशि पर टिकट बुक होंगे। रेलवे का कहना है कि इसे फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed