फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Railway Income Increased: 92% increase in railway income from passenger fares, figures released by Railways

Indian Railway: यात्री किराये से रेलवे की आमदनी में 92% का इजाफा, रेलवे ने जारी किए आंकड़े

Tue, 11 Oct 2022 07:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 11 Oct 2022 07:43 PM IST
सार

Indian Railway: एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से रेलवे का राजस्व 26,961 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान  के राजस्व 16,307 करोड़ रुपये की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
Railway Income Increased: 92% increase in railway income from passenger fares, figures released by Railways
Indian Railway - फोटो : Istock

विस्तार

रेलवे के यात्री वर्ग में होने वाली आय के राजस्व में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एक अप्रैल से आठ अक्तूबर के बीच इस मद में रेलवे की कुल अनुमानित आय 33,476 करोड़ रुपये रही है। रेलवे की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

भारतीय रेलवे का यात्री राजस्व पिछले वर्ष एक अप्रैल से आठ अक्टूबर की अवधि के दौरान मूल आधार पर 17,394 करोड़ रुपये था। आरक्षित यात्री सेगमेंट में इस अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि के 34.56 करोड़ की तुलना में 42.89 करोड़ रुपये है, जो 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

विज्ञापन

एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से रेलवे का राजस्व 26,961 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान  के राजस्व 16,307 करोड़ रुपये की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनारक्षित यात्री खंड में इस अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 90.57 करोड़ रुपये की तुलना में 268.56 करोड़ रुपये है, इस तरह इसमें 197 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री सेगमेंट से जेनरेट किया गया राजस्व 6,515 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान राजस्व 1,086 करोड़ रुपये था। इसमें जो 500 प्रतिशत की वृद्धि आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed