'आइंस्टीन ने की गुरुत्वाकर्षण की खोज' बयान पर ट्रोल हुए रेल मंत्री, बाद में दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को लोगों के निशाने पर आ गए। भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक संवादाता सम्मेलन में बोलते हुए गोयल ने यह कह दिया कि गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज आइंस्टीन ने की थी। यह वीडियो ट्रोल होने लगा और ट्विटर पर आइंसटीन, न्यूटन और पीयूष गोयल ट्रेंड में आ गए। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरी बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।
दे रहे थे अर्थव्यवस्था से जुड़े सवालों का जवाब
गोयल 50 खरब रुपये की अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर अपने तर्क दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े आंकड़ों को देखने की आवश्यकता नहीं। अगर आइंस्टीन ने आंकड़ों और गणित की चिंता की होती तो वो कभी भी गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज नहीं कर पाते।‘
Union Minister Piyush Goyal's clarification on his recent comments: The comment that I made had a certain context. Unfortunately some friends have sought to remove the context, pickup one line and create a very mischievous narrative. https://t.co/34nn1x3IlS pic.twitter.com/iK7UyU8Q12
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 12, 2019
वीडियो हुआ वायरल
गोयल की इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग उनके इस बयान के बाद उनसे उनकी डिग्री पर भी सवाल खड़े करने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सफाई देते हुए कहा है कि वो उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बयान दे रहे थे, जिसमें मेरे एक शब्द को तोड़ मरोड़ कर पेश कर मुझे टारगेट किया जा रहा है।
#WATCH Union Minister Piyush Goyal's clarification on his recent comments: The comment that I made had a certain context. Unfortunately some friends have sought to remove the context, pickup one line and create a very mischievous narrative. pic.twitter.com/bzugSwSTyi
— ANI (@ANI) September 12, 2019
न्यूटन ने की थी खोज
गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज वैज्ञानिक न्यूटन ने की थी। वहीं, आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान ऊर्जा के समीकरण (E = mc2) की खोज की थी। इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतामण ऑटो सेक्टर की मंदी के लिए ओला-उबर को जिम्मेदार ठहरा कर ट्रोल हो चुकी हैं। वित्त मंत्री ने कहा था कि ऑटो सेक्टर BS-6 की और लोगों की सोच की वजह से ज्यादा प्रभावित है। अब मिलेनियल्स ओला उबर का उपयोग करना, गाड़ी खरीदने की तुलना में ज्यादा पसंद कर रहे हैं।