{"_id":"63fc39b53a848b0f9707e787","slug":"quiet-hiring-is-new-trend-in-work-place-amid-lay-offs-moonlighting-great-resignation-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quiet Hiring: छंटनी के बीच चुपचाप भर्तियां कर रहीं कंपनियां, 2022 में कई जगह शुरू हुआ ट्रेंड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Quiet Hiring: छंटनी के बीच चुपचाप भर्तियां कर रहीं कंपनियां, 2022 में कई जगह शुरू हुआ ट्रेंड
Mon, 27 Feb 2023 10:34 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:34 AM IST
सार
तकनीकी कंसल्टिंग और रिसर्च कंपनी Gartner ने इस ट्रेंड का खुलासा किया है। गार्टनर का कहना है कि 2022 में कंपनियों ने बिना नई भर्तियां किए नए टैलेंट को खोजने पर जोर दिया।
विज्ञापन
कॉरपोरेट जगत में quiet hiring जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉरपोरेट दुनिया में हाल के समय में कई ऐसे ट्रेंड देखे गए हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इनमें 'बड़ी संख्या में इस्तीफा', 'चुपचाप नौकरी छोड़ना', 'एक साथ कई कंपनियों में काम करना' और 'कंपनियों की नीति से नाराज होकर अन्य कंपनियों में अप्लाई' करने जैसे ट्रेंड शामिल हैं। अब इसमें एक और नया ट्रे्ंड जुड़ गया है। जिसे 'चुपचाप भर्ती' ट्रेंड कहा जा रहा है। इसके तहत कंपनियां कंपनी में कार्यरत लोगों को ही खाली पदों पर प्रमोट कर रही हैं।
विज्ञापन
तकनीकी कंसल्टिंग और रिसर्च कंपनी Gartner ने इस ट्रेंड का खुलासा किया है। गार्टनर का कहना है कि 2022 में कंपनियों ने बिना नई भर्तियां किए नए टैलेंट को खोजने पर जोर दिया। इसके तहत कंपनियां नई भर्तियां करने की बजाय खाली जगहों पर कंपनी के ही स्टाफ को प्रमोट कर रही हैं। इसके लिए कंपनियां अपने कर्मचारियों को नए स्किल सिखा रही हैं। वहीं किसी खास काम को करने के लिए अस्थायी तौर पर कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। इस ट्रेंड की मदद से कंपनियां को मंदी में अपने प्रोडक्शन को धीमा करने की जरूरत नहीं पड़ती और छंटनी भी नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन
उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी में डाटा साइंटिस्ट की भर्ती खाली है तो कंपनी पहले से मौजूद कर्मचारियों में से सही टैलेंट को पहचान कर, उन्हें स्किल सिखाकर डाटा साइंटिस्ट का काम करा रही हैं। वहीं अन्य कामों के लिए अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। इस चुपचाप भर्ती वाले ट्रेंड से ना सिर्फ कंपनियों को फायदा मिल रहा है बल्कि जिन कर्मचारियों को नए विभागों में पोस्ट किया जा रहा है, उन्हें भी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल नई जगह पोस्टिंग मिलने पर कर्मचारी के स्किल में सुधार होता है और कंपनी की उस पर निर्भरता भी बढ़ जाती है। साथ ही नई नौकरी ढूंढने की स्थिति में भी कर्मचारी को फायदा मिलता है। गार्टनर के अनुसार, साल 2022 में बड़े पैमाने पर गूगल में चुपचाप भर्तियां हुईं। साथ ही कई अन्य टेक कंपनियों ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया।