Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Quality Of Soil Tested By Burying Clothes In The Ground in Australia and New Zealand

इन देशों में जमीन में कपड़ा गाड़कर जांची जा रही मिट्टी की गुणवत्ता, जानिए कैसे पता चलती है उर्वरता

Thu, 06 May 2021 01:57 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 06 May 2021 01:57 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसकी उर्वरता को जांचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। इन देशों में किसान मिट्टी में सूती के कपड़ों को दबाकर मिट्टी की गुणवत्ता जांच रहे हैं। 

विज्ञापन
Quality Of Soil Tested By Burying Clothes In The Ground in Australia and New Zealand
कृषि क्षेत्र - फोटो : pixabay

विस्तार

किसानों के लिए मिट्टी की गुणवत्ता बेहद अहम होती है। दुनिया भर में मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के कई तरीके हैं। पूरे विश्व में वैज्ञानिक और किसान मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के लिए अलग-अलग प्रयोग करते हैं। कई विशेषज्ञ लैब में मिट्टी की जांच करते हैं, वहीं कुछ खेत में ही इसकी गुणवत्ता को जांचते हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में गुणवत्ता जांचने का अनूठा तरीका 
लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसकी उर्वरता को जांचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। इन देशों में किसान मिट्टी में सूती के कपड़ों को दबाकर मिट्टी की गुणवत्ता जांच रहे हैं। यह तरीका काफी हद तक सटीक पाय गया है। इस तरीके का राष्ट्रीय स्तर पर प्रयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे काम करता है यह तरीका
सिटीजन साइंस प्रोजेक्ट के तहत किसानों को सूती कपड़े खेतों में गाड़ने के लिए दिए जा रहे हैं। सूती कपड़े के साथ उन्हें टी-बैग भी दिए जा रहे हैं, ताकि तुलना की जा सके कि दोनों में किसे कितना नुकसान हुआ है। किसान जब मिट्टी में कपड़े को गाड़ते हैं, तो उसके एक हफ्ते या महीने बाद से निकालकर देखा जाता है कि कपड़ा कितना नष्ट हुआ है। इसके बाद डिजिटल तरीके से किए गए विश्लेषण से पता चलता है कि मिट्टी की गुणवत्ता कैसी है और यह कितनी उपजाऊ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी से बनता है सूत या कपास
मालूम हो कि सूत या कपास एक तरह की चीनी से ही बना होता है। इसे सेल्यूलोज भी कहा जाता है। सूती कपड़ा जब लंबे समय तक जमीन के अंदर रहता है, तो वह बैक्टीरिया या रोगाणुओं के लिए भोजन का काम करता है। इस संदर्भ में स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट साइंस के प्रोफेसर ओलिवर नॉक्स ने कहा कि, शुरुआत में हमने 50 किसानों को इस प्रयोग में शामिल किया था। और अब कई किसानों ने इस तरीके को अपनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed