Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Punjab & Sind Bank's profit increased by 29.5% to ₹295 crore, quarterly results released

Q2 Results: पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 29.5 फीसदी बढ़कर ₹295 करोड़ हुआ, तिमाही परिणाम जारी

Thu, 16 Oct 2025 07:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 16 Oct 2025 07:24 PM IST
सार

पंजाब एंड सिंध बैंक ने सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 29.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। बैंक के अनुसार, सितंबर तिमाही में ब्याज आय बढ़कर ₹2,999 करोड़ हो गई। बैंक ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने मार्च 2027 तक ₹5,000 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Punjab & Sind Bank's profit increased by 29.5% to ₹295 crore, quarterly results released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य संचालित पंजाब एंड सिंध बैंक ने सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 29.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इससे बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 295 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह ₹240 करोड़ था।

विज्ञापन


बैंक ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने मार्च 2027 तक ₹5,000 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है। इसमें ₹3,000 करोड़ की राशि QIP, FPO या राइट्स इश्यू के माध्यम से और ₹2,000 करोड़ की राशि बॉन्ड्स के जरिए जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही बोर्ड ने लॉन्ग टर्म इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स के रूप में ₹3,000 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसे मार्च 2027 तक एक या अधिक चरणों में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंतबर तिमाही में ब्याज आय बढ़कर ₹2,999 करोड़ हुई

बैंक के अनुसार, सितंबर तिमाही में ब्याज आय बढ़कर ₹2,999 करोड़ हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹2,739 करोड़ थी। संपूर्ण एनपीए में भी सुधार हुआ है और यह 4.21% से घटकर 2.92% पर आ गया है। बीएसई पर गुरुवार को बैंक के शेयर ₹30.22 प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.23 प्रतिशत अधिक है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed