फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Provided necessary clarifications to ED during searches: ICCL

ED Action: ईडी की कार्रवाई के बाद इंडिया सीमेंट्स से जुड़ी कंपनी का बयान, कहा- हमने जरूरी स्पष्टीकरण दिए

Sat, 03 Feb 2024 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 03 Feb 2024 03:54 PM IST
सार

ED Action: केंद्रीय एजेंसी ने उद्योगपति और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की ओर से प्रवर्तित कंपनी के चेन्नई स्थित दो परिसरों और दिल्ली स्थित एक परिसर में तलाशी ली थी। यह कार्रवाई 31 जनवरी और 1 फरवरी को की गई थी। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के पास आईपीएल में शामिल टी-20 क्रिकेट फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का भी स्वामित्व है।

विज्ञापन
Provided necessary clarifications to ED during searches: ICCL
एन श्रीनिवासन

विस्तार

सीमेंट निर्माण कंपनी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड की सहयोगी कंपनी इंडिया सीमेंट्स कैपिटल लिमिटेड (ICCL) ने शनिवार को बताया है कि उसने प्रवर्तन निदेशालय को सभी जरूरी स्पष्टीकरण मुहैया करा दिए हैं। एजेंसी ने विदेशी मुद्रा लेन-देन से जुड़े मामले में कंपनी के दफ्तों की तलाशी ली थी। 

विज्ञापन

इंडिया सीमेंट्स के पास आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का स्वामित्व

केंद्रीय एजेंसी ने उद्योगपति और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की ओर से प्रवर्तित कंपनी के चेन्नई स्थित दो परिसरों और दिल्ली स्थित एक परिसर में तलाशी ली थी। यह कार्रवाई 31 जनवरी और 1 फरवरी को की गई थी। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के पास आईपीएल में शामिल टी-20 क्रिकेट फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का भी स्वामित्व है।

विज्ञापन

आईसीसीएल ने कहा- हम विदेशी मुद्रा से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत

आईसीसीएल ने कहा है कि ईडी की ओर से यह कार्रवाई कुछ सामान्य विदेशी मुद्रा लेनदेन के कारण की गई। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, "ईडी के अधिकारियों ने हमसे कुछ सवाल किए थे और हमने उन्हें जरूरी स्पष्टीकरण दे दिया है।" कंपनी ने कहा कि आईसीसीएल विदेशी मुद्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत डीलर है और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करते हुए अपने ग्राहकों को ये सेवाएं प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed