फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home Minister Warns Customer Against PIN Security issued a Photo Get Updated News in Hindi

'अपने पिन की सुरक्षा करें': PoS मशीन के ऊपर ही लगा था कैमरा! गृह मंत्रालय ने फोटो जारी कर ग्राहकों को चेताया

Thu, 13 Apr 2023 10:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Apr 2023 10:12 AM IST
सार

गृह मंत्रालय की ओर से जो तस्वीर जारी की गई है, उससे साफ है कि कैमरा उस पीओएस मशीन के ठीक ऊपर लगा है, जिसमें ग्राहक खरीदारी के बाद अपना पिन डालने वाला है।

विज्ञापन
Home Minister Warns Customer Against PIN Security issued a Photo Get Updated News in Hindi
गृह मंत्रालय ने जारी की पीओएस के सामने कैमरे को लेकर चेतावनी। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में एक तस्वीर साझा कर डेबिट-क्रेडिट और यूपीआई के जरिए भुगतान करने वालों को चेताया है। बताया गया है कि मंत्रालय ने जो फोटो शेयर की है, वह दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित डीएलएफ मॉल के एडिडास स्टोर की है। इस फोटो में लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाली पीओएस मशीन के ऊपर कैमरा लगा दिखाया गया है। गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि लोग अपना पिन सुरक्षित रखें और इसे छिपा कर ही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

 

गृह मंत्रालय की ओर से जो तस्वीर जारी की गई है, उससे साफ है कि कैमरा उस पीओएस मशीन के ठीक ऊपर लगा है, जिसमें ग्राहक खरीदारी के बाद अपना पिन डालने वाला है। ऐसे में ग्राहक की वित्तीय जानकारी के भी चोरी होने का खतरा हो सकता है। मंत्रालय ने अपने ट्वीट के साथ लिखा- "अपने पैसे को बचाने के लिए अपने पिन की सुरक्षा करें। पीओएस या एटीएम मशीन में पिन या ओटीपी डालने से पहले आसपास के कैमरों को देख लें। दिल्ली में वसंत कुंज में स्थित डीएलएफ मॉल के एडिडास स्टोर में कैमरा बिलिंग काउंटर के ठीक ऊपर लगा था। स्पाई कैमरे से सावधान रहें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed