फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prime Minister Poor Welfare Package More Than 42 Crore People Got Help Of Rs 65454 Crore

लॉकडाउन के दौरान मोदी सरकार ने गरीबों को दिए 65,454 करोड़ रुपये, जानें किसको क्या मिला

Sun, 21 Jun 2020 10:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 21 Jun 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Poor Welfare Package More Than 42 Crore People Got Help Of Rs 65454 Crore
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत अभी तक 42 करोड़ से अधिक गरीबों को कोविड-19 संकट के दौरान 65,454 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी। सरकार ने 26 मार्च को महिलाओं, गरीब वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के तहत मुफ्त अनाज और नकद सहायता देने की घोषणा की थी। इस संदर्भ में मंत्रालय ने कहा कि पैकेज के क्रियान्वयन की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।  

विज्ञापन


पीएम-किसान के तहत दिए गए 17,891 करोड़ रुपये 
बयान में 19 जून तक इस दिशा में हुई प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा गया है कि पीएम-किसान के 8.94 करोड़ लाभार्थियों को पहली किस्त के प्रारंभ में भुगतान के लिए 17,891 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


महिला जनधन खाताधारकों को मिले 30,952 करोड़ रुपये
तीन किस्तों में महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 30,952 करोड़ रुपये डाले गए हैं। पहली किस्त के रूप में 20.65 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों (100 फीसदी) के खातों में 10,325 करोड़ रुपये, दूसरी किस्त में 20.62 करोड़ खाताधारकों के खातों में 10,315 करोड़ रुपये और तीसरी किस्त में 20.62 करोड़ खाताधारकों के खातों में 10,312 करोड़ रुपये डाले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज लगातार 15वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों को मिले 2,814.5 करोड़ रुपये
इसके अलावा 2.81 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग लोगों को दो किस्तों में 2,814.5 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। 

श्रमिकों को 4,312.82 करोड़ रुपये की सहायता
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत भवन एवं निर्माण श्रमिकों को 4,312.82 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई है। 

राज्यों को इतना दिया गया खाद्यान्न
मंत्रालय ने कहा कि मई, 2020 में 36 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के 72.83 करोड़ लाभार्थियों को 36.42 लाख टन खाद्यान्न वितरित किया गया है। जून 2020 में 29 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के 27.18 करोड़ लाभार्थियों को 13.59 लाख टन खाद्यान्न दिया गया है। तीन माह के लिए 5.8 लाख टन दालों का आवंटन किया गया है। इसमें से 5.68 लाख टन दालें विभिन्न राज्यों-संघ शासित प्रदेशों को भेजी जा चुकी हैं। 

उज्ज्वला योजना में 8.52 करोड़ LPG सिलिंडर दिए
इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत अप्रैल और मई, 2020 के लिए 8.52 करोड़ एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग और डिलिवरी की गई है। जून के लिए 2.1 करोड़ सिलिंडरों की बुकिंग हुई और अभी तक लाभार्थियों को 1.87 करोड़ सिलिंडर मुफ्त दिए जा चुके हैं। 


EPFO सदस्यों ने निकाले 5,767 करोड़ रुपये
मंत्रालय ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 20.22 लाख सदस्यों ने ऑनलाइन निकासी सुविधा का लाभ लिया है। इसके तहत इन सदस्यों ने 5,767 करोड़ रुपये निकाले हैं। यह राशि उन्हें वापस नहीं लौटानी है। 

DMF के तहत खर्च किए 183.65 करोड़ रुपये
जिला खनिज कोष (डीएमएफ) के तहत राज्यों से 30 फीसदी कोष खर्च करने को कहा गया है। यह राशि 3,787 करोड़ रुपये बैठती है। इसमें से 183.65 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed