फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prime Minister Modi address post budget webinar told Make in India need of the 21st century

वेबिनार: प्रधानमंत्री मोदी ने 'मेक इन इंडिया' को बताया 21वीं सदी की जरूरत, देश की प्रगति पर कही ये बड़ी बात

Thu, 03 Mar 2022 12:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Mar 2022 12:00 PM IST
सार

PM Narendra Modi Addresses Post Budget Webinar: गुरुवार को एक पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान आज 21वीं सदी के भारत की आवश्यकता है और ये हमें दुनिया में अपना सामर्थ्य दिखाने का अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि भारत जैसा विशाल देश सिर्फ एक बाजार बनकर रह जाए। 

विज्ञापन
Prime Minister Modi address post budget webinar told Make in India need of the 21st century
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विश्व के लिए मेक इन इंडिया' पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान आज 21वीं सदी के भारत की आवश्यकता है और ये हमें दुनिया में अपना सामर्थ्य दिखाने का अवसर भी देता है। 

विज्ञापन


अभियान को इसलिए बताया जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब इतने बड़े संकट हमारे सामने होते हैं और परिस्थितियां बदतली हैं, तो फिर ऐसे समय में मेक इन इंडिया की जरूरत पहले से कहीं ज़्यादा होती है। उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा, भारत जैसा विशाल देश सिर्फ एक बाजार बनकर रह जाए, ऐसे में भारत न तो कभी प्रगति कर पाएगा और न ही हमारी युवा पीढ़ी को अवसर दे पाएगा। वैश्विक महामारी के दौर में हम देख रहे हैं कि विश्व में सप्लाई चेन किस तरह तहस-नहस हुई है। ऐसे में हमें इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भरता
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें सेमीकंडक्टर्स के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा। 'मेक इन इंडिया' पहल न केवल समय की आवश्यकता है, बल्कि यह दुनिया को अपनी विनिर्माण शक्ति दिखाने का अवसर भी है। इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को न केवल अपने लिए, बल्कि दुनिया के लिए आत्मनिर्भरता पर आधारित बाजार बनाना है। यह एक ऐसा प्रयास होगा जो जनशक्ति को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed