फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   postman and dak sewak will soon be able to sell insurance policies

डाकिया और डाक सेवक भी जल्द बेच सकेंगे बीमा, इरडा जल्द जारी करेगा दिशा-निर्देश

Fri, 06 Dec 2019 05:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 06 Dec 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
postman and dak sewak will soon be able to sell insurance policies
प्रतीकात्मक तस्वीर

डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक जल्द ही बीमा बेचते नजर आएंगे। बीमा नियामक इरडा जल्द ही इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी करने जा रहा है, जिसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के लिए उनको यह काम सौंपने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


इरडा ने कहा कि एक कॉरपोरेट एजेंट के रूप में काम कर रहा आईपीपीबी, डाक विभाग (डीओपी) के डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों को प्वाइंट ऑफ सेल्सपर्सन (पीओएस) के तौर पर काम करने के वास्ते प्रायोजित करने के लिए इरडा से अनुमति मांग सकता है।
विज्ञापन


बीमा नियामक ने कहा कि प्राधिकरण से मंजूरी मिलने की स्थिति में पीओएस के तौर पर नियुक्त लोगों की गलतियों और कमीशन जैसे कार्यों के लिए आईपीपीबी ही जवाबदेह होगा। नियामक ने कहा कि डीओपी को डाकियों और ग्रामीण सेवकों की पहचान करनी होगी और समय-समय पर उनकी सूची उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही आईपीपीबी नियमों के तहत विभिन्न बीमा कंपनियों से समझौते भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरडा ने कहा, ‘ये डाकिये और ग्रामीण डाक सेवक बैंकिंग सुविधाओं से वंचित और बैंकिंग सुविधाओं के तहत आने वाले क्षेत्रों में काम कर सकेंगे। साथ ही दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में बीमा उत्पादों को बेच सकते हैं।’

बेच सकेंगे ये उत्पाद

वाहन बीमा, यात्रा बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, टर्म बीमा जैसे ज्यादा उत्पादों में कागजी कार्यवाही कम ही होती है। प्रॉस्पेक्टस में मिली जानकारी के आधार पर सिस्टम द्वारा स्वत: ही बीमा पॉलिसी जारी कर दी जाती है। इरडा ने कहा कि ऐसे उत्पादों के लिए प्रशिक्षण और परीक्षा आदि की कम ही जरूरत पड़ती है। 

प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए आईपीपीबी होगा जिम्मेदार

इरडा ने कहा, ‘इसलिए देश में बीमा कारोबार को बढ़ाने के क्रम में प्राधिकरण पीओएस से संबंधित दिशानिर्देश जारी करने की प्रक्रिया में है। इससे वित्तीय समावेशन में इजाफा होगा।’ डाकियों और डाक सेवकों के प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए आईपीपीबी जवाबदेह होगा। आईपीपीबी को इस काम के वास्ते डाकियों और डाक सेवकों की पहचान के लिए एक व्यवस्था भी विकसित करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed