फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PNB Scam: cbi questions former rbi deputy governor in 20:80 gold scheme

CBI ने RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर से की पूछताछ, यूपीए सरकार की सोना आयात नीति के बारे में किए सवाल

Sat, 07 Apr 2018 11:10 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
PNB Scam: cbi questions former rbi deputy governor in 20:80 gold scheme
पीेएनबी - फोटो : SELF
पीएनबी धोखाधड़ी केस के संबंध में सीबीआई ने शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एचआर खान से पूछताछ की। यूपीए सरकार के दौरान सोना आयात नीति में छूट दी गई थी, जिससे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को फायदा पहुंचा था। अधिकारियों के मुताबिक खान से यूपीए सरकार की 20:80 सोना आयात नीति के बारे में पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


13 मई 2014 को मिली थी मंजूरी
इस नीति को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 13 मई, 2014 को को मंजूरी दी थी। आम चुनाव की मतगणना से ठीक तीन दिन पहले। 13 हजार करोड़ के बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बृहस्पतिवार को आरबीआई के तीन चीफ जनरल मैनेजर और एक जनरल मैनेजर से भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन


एनडीए सरकार का आरोप है कि इस नई आयात नीति से छह महीने में 13 ट्रेडिंग हाउस ने 4500 करोड़ रुपये निकाले। इस नीति में निजी ट्रेडिंग हाउस को सोना आयात की इजाजत थी, अगर वे इसका बीस फीसदी निर्यात करते हैं। इससे पहले सरकारी कंपनी एमएमटीसी और एसटीसी को ही सोना आयात की इजाजत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतियों की स्पष्टता के संबंध में की पूछताछ : आरबीआई
वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व डिप्टी गवर्नर से पूछताछ पर आरबीआई के सूत्रों ने कहा है कि जांच एजेंसी ने नीति संबंधी मामलों में स्पष्टता के लिए उनसे बात की है। सूत्रों का कहना है कि बैंक के अधिकारियों से नियमित रूप से जांच एजेंसियां और दूसरे नियामक बैंकिंग व अन्य नीतियों के बारे में संपर्क करते रहते हैं। यह सब कुछ केंद्रीय बैंक के प्रभाव क्षेत्र में होता है और ऐसा ही वर्तमान केस में भी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed