फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PNB raises benchmark lending rate MCLR by 15 BPS EMIs to go up all details here in hindi

PNB-HDFC ने दिया ग्राहकों को झटका: कर्ज की दरों में किया इजाफा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने भी उठाया बड़ा कदम

Wed, 01 Jun 2022 12:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jun 2022 12:16 PM IST
सार

जून महीने की शुरुआत के पहले दिन बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने कर्ज की ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इसका असर पीएनबी से लिए गए सभी तरह के लोन पर पड़ेगा और लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
PNB raises benchmark lending rate MCLR by 15 BPS EMIs to go up all details here in hindi
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को जेारदार झटका दिया है। बुधवार को जून महीने की शुरुआत के पहले दिन बुधवार को बैंक ने कर्ज की ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इसका असर पीएनबी से लिए गए सभी तरह के लोन पर पड़ेगा और लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा। नियामकीय फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें एक जून 2022 से प्रभावी होंगी। 

विज्ञापन


कई बड़े बैंकों ने बढ़ाई हैं दरें 
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद से कई बड़े-छोटे बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर चुके हैं। अब इस क्रम में पीएनबी ने भी अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। बता दें कि आरबीआई ने अचानक बुलाई गई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बार रेपो दर बढ़कर 4.40 फीसदी हो गई थी।   
विज्ञापन


बदलाव के बाद नई दरें इस प्रकार    
पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर दरें पहले निर्धारित 7.25 फीसदी से बढ़कर 7.40 फीसदी हो गई हैं। आपको बता दें कि ज्यादातर लोन सालाना एमसीएलआर दरों से संबंधित हेाते हैं, ऐसे में इसमें वृद्धि के बाद लोन की ईएमआई का बढ़ना स्वभाविक है। इसके अलावा एक रात की अवधि के लिए एलसीएलआर दर 15 बीपीएस बढ़कर 6.75 फीसदी, एक महीने की अवधि के कर्ज पर 6.80 और तीन महीने की अवधि के लिए यह 6.90 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा छह माह की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर दर 7.10 फीसदी हो गई है। इसी तरह तीन साल की अवधि के लिए यह 7.70 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी बढ़ा ग्राहकों पर बोझ
इसके अलावा बैंक ने NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर), RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) समेत शुल्क में बढ़ोतरी की है। वहीं नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच) ई-मैनडेट चार्जेज को भी रिवाइज्ड किया गया है। पीएनबी की तरफ से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, ऑफलाइन लेन-देन के लिए आरटीजीएस का शुल्क 24.50 रुपये और ऑनलाइन लेन-देन के लिए 24 रुपये कर दिया गया है, जबकि इससे पहले ब्रांच लेवल पर लेन-देन में ऑफलाइन के लिए आरटीजीएस के लिए शुल्क 20 रुपये था। इसके अलावा, पांच लाख और उससे अधिक राशि के लिए आरटीजीएस शुल्क को बढ़ाकर 49.50 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 40 रुपये था। इसका ऑनलाइन शुल्क 49 रुपये कर दिया गया है। पीएनबी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 10,000 रुपये तक लेने-देन पर एनईएफटी शुल्क 2.25 रुपये हो गया, जो पहले 2 रुपये था। इसके लिए ऑनलाइन शुल्क 1.75 रुपये हो गया है।

एचडीएफसी ने बढ़ाई आरपीएलआर दर
एक ओर जहां बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ने कर्ज महंगा करते हुए ग्राहकों को झटका दिया है। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने भी बड़ा फैसला लेते हुए होम लोन पर रिटेल प्राइम लैंडिंग रेट (आरपीएलआर) में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर साझा जानकारी के मुताबिक, ये नई दरें एक जून 2022 से प्रभावी मानी जाएंगी। यही नहीं एसबीआई ने पिछले दिनों अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 40 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) बढ़ाकर 7.05 फीसदी और आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी करने का एलान किया था, वह भी बुधवार से ही लागू होगा। 


इंडिया पोस्ट ने घटाई ब्याज दर
आधार कार्ड से पैसे निकालने पर चार्ज लगाने के बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपने कस्टमर्स को एक और झटका दे दिया है। इंडिया पोस्ट के तहत आने वाले बैंक IPPB ने 1 जून 2022 से अपने सेविंग्स बैंक अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती की है। एक आधिकारिक सूचना में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को अब सेविंग्स बैंक अकाउंट पर कम ब्याज मिलेगा, इसे 0.25 फीसदी तक घटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed