फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PNB Implement New PPS System From Today Know about the impact on Bank Custmers in hindi

PNB New Rule: पंजाब नेशनल बैंक में आज से हो रहा ये बड़ा बदलाव, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

Mon, 04 Apr 2022 10:13 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Apr 2022 10:13 AM IST
सार

PNB Implement New Rule From Today: अगर आपका खाता भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है तो जान लें कि सोमवार 4 अप्रैल 2022 से बैंक में एक नया बदलाव हो रहा है। बैंक आज से पॉजिटिव पे-सिस्टम का नियम लागू कर रहा है। इसके बाद चेक क्लियरेंस की प्रक्रिया बदल जाएगी।
 

विज्ञापन
PNB Implement New PPS System From Today Know about the impact on Bank Custmers in hindi
पंजाब नेशनल बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैक पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) आज से अपने नियमों में बड़ा बदलाव कर रहा है। अगर आपका खाता भी इस बैंक में है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया बदलाव सोमवार यानी 4 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा। बैंक पॉजिटिव पे-सिस्टम का नियम लागू कर रहा है, जिसके बाद चेक क्लियरेंस की प्रक्रिया बदल जाएगी।

विज्ञापन


अनिवार्य होगा चेक पेमेंट सत्यापन
गौरतलब है कि पीएनबी में लागू होने वाले इस नियम के बाद से पेमेंट के लिए चेक जारी करते समय उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। बिना सत्यापन चेक को किसी भी सूरत में पास नहीं किया जाएगा। यानी वेरिफिकेशन के बिना यह चेक वापस कर दिया जाएगा। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीती 1 फरवरी को अपने यहां पॉजिटिव पे-सिस्टम नियम लागू किया था। 
विज्ञापन


बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम
बता दें कि बीते कुछ समय से बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों में खासा इजाफा देखने को मिला है। ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखकर अपने ग्राहकों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से बैंक अपने नियमों में बदलाव कर रहे हैं। नए नियम के तहत अब किसी को पीएनबी का चेक जारी करते समय आपको इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग अथवा एसएमएस से इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, चेक में अंकित राशि की जानकारी साझा करनी होगी। इसके वेरिफकेशन के बाद चेक जल्दी क्लियर होगा और धोखाधड़ी की संभावना भी नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी को रोकने का एक टूल
पॉजिटिव पे-सिस्टम भी दरअसल, बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने वाला एक टूल ही है। इसके द्वारा चेक पेमेंट करते समय सारी जानकारी को सत्यापित किया जा सकता है और ग्राहकों के साथ होने वाले किसी भी फ्रॉड से उन्हें बचाया जा सकता है। पीएनबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट 4 अप्रैल 2022 से इस नियम को लागू किए जानक की जानकारी दी है। इस जानकारी में कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति 10 लाख से ऊपर के अकाउंट का चेक जारी करता है तो उसके चेक को पास करने के लिए पीपीएस कंफर्मेशन जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed