फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PMJJBY Policy Holders not entitled to discount LIC gave this big update before IPO launch latest News Update here

LIC IPO: PMJJBY बीमाधारक छूट के हकदार नहीं, आईपीओ लॉन्च से पहले कंपनी ने दिया ये बड़ा अपडेट

Tue, 22 Feb 2022 08:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Feb 2022 08:28 AM IST
सार

LIC IPO Latest News Update: कंपनी की ओर से जारी किए गए स्पष्टीकरण में यह कहा गया है कि एलआईसी अध्यक्ष द्वारा पीएमजेजेबीवाई पॉलिसी धारक को आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित श्रेणी में आवेदन करने के पात्र होने की बात अनजाने में कही गई थी। दरअसल, यह एक समूह बीमा उत्पाद है और पॉलिसीधारकों को आईपीओ में दी जाने वाली छूट में इसे शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
PMJJBY Policy Holders not entitled to discount LIC gave this big update before IPO launch latest News Update here
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ अगले महीने पेश करने की पूरी तैयारी है। इसके तहत पॉलिसी धारकों को 10 फीसदी और कर्मचारियों के लिए पांच फीसदी हिस्सा रिजर्व रखे जाने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में सोमवार को देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के अध्यक्ष एमआर कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के बीमाधारक उसके आईपीओ में छूट के हकदार होंगे। लेकिन उनके इस बयान पर अब कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है कि ऐसे बीमाधारक छूट के पात्र नहीं होंगे। 

विज्ञापन


अनजाने में किया गया था उल्लेख
गौरतलब है कि कुमार ने कहा था कि पीएमजेजेबीवाई उसका हिस्सा है और उनके (बीमाधारकों) लिए आईपीओ में आरक्षण होगा। कंपनी की ओर से जारी किए गए स्पष्टीकरण में यह कहा गया है कि एलआईसी अध्यक्ष द्वारा बातचीत के दौरान उल्लेखित 'पीएमजेजेबीवाई पॉलिसी धारक पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं' बात अनजाने में कही गई। कंपनी की ओर से कहा गया कि पीएमजेजेबीवाई दरअसल, एक समूह बीमा उत्पाद है और पॉलिसीधारकों को आईपीओ में दी जाने वाली छूट के योग्य बिल्कुल भी नहीं है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि सिर्फ वही पॉलिसी धारक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे, जो कि 28 फरवरी तक अपने खाते से पैन को अपडेट कर लेंगे।  
विज्ञापन


2015 में हुई थी इसकी शुरुआत
गौरतलब है कि पीएमजेजेबीवाई की शुरुआत 2015 में हुई थी और इसके तहत 18 से 50 वर्ष के सभी बैंक बचत खाताधारकों को दो लाख रुपये के जीवन बीमा की पेशकश की जाती है। इसके लिए वार्षिक प्रीमियम राशि 330 रुपये है। इस सरकारी योजना की पेशकश एलआईसी के जरिए की जाती है। इसमें प्रीमियम भरकर 2 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।  वहीं, इस बीमा पॉलिसी को दोबारा रिन्यू कराने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देना था, जिनके घर के मुखिया की अचानक मृत्यु हो जाती है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना को खरीदने के लिए आपको आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और आपके बैंक अकाउंट के पासबुक की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पॉलिसीधारकों को छूट नहीं

  1. एलआईसी न्यू वन ईयर रेन्यूवल ग्रुप टर्म एश्योरेंस प्लान-I
  2. एलआईसी न्यू वन ईयर रेन्यूवल ग्रुप टर्म एश्योरेंस प्लान-II
  3. एलआईसी सिंगल प्रीमियम ग्रुप इंश्योरेंस
  4. एलआईसी ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस
  5. एलआईसी न्यू वन ईयर रेन्यूवल ग्रुप माइक्रो टर्म एश्योरेंस प्लान
  6. एलआईसी न्यू ग्रुप ग्रैच्युटी कैश एक्युमुलेशन प्लान
  7. एलआईसी न्यू ग्रुप लीव इनकैशमेंट प्लान
  8. एलआईसी न्यू ग्रुप सुपरएन्युएशन कैश एक्युमुलेशन प्लान
  9. ग्रुप इमिडिएट एन्यूटी
  10. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed