फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PMI: Slight decline in construction activities in the month of September, but it is still in a strong position

PMI: सितंबर महीने में निर्माण गतिविधियों में मामूली गिरावट, पर यह अब भी मजबूत स्थिति में

Mon, 03 Oct 2022 12:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 03 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

PMI: मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया पीएमआई इंडेक्स ने भारतीय विनिर्माण उद्योग के स्वास्थ्य में एक मजबूत सुधार का संकेत दिया है, क्योंकि कंपनियों ने नए काम के सेवन में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि की।

विज्ञापन
PMI: Slight decline in construction activities in the month of September, but it is still in a strong position
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में निर्माण गतिविधियों में सितंबर महीने के दौरान हल्की गिरावट आई है। इसके बावजूद यह अच्छी स्थिति में है क्योंकि इस दौरान कंपनियां और अधिक कर्मचारियों को बहाल कर रही हैं और कीमतों पर दबाव को घटा रही हैं। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

सितंबर में देश की फैक्ट्री गतिविधियों पर मांग घटने का असर दिखा है। मांग के साथ-साथ उत्पादन घटने से एसएंडपी ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स घटकर 3 महीने के निचले स्तर 55.1 पर आ गया है। अगस्त में यह 56.2 और जुलाई में 56.4 के स्तर पर था। इस दौरान कंपनियों ने उत्पादन बढ़ाने के साथ नए कर्मचारियों की भर्ती की। हालांकि, बावजूद इसके विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि बनी हुई है, क्योंकि पीएमआई का 50 से अधिक होना विकास का संकेत माना जाता है। इससे नीचे जाने का मतलब विकास में कमी हो रही है। यह लगातार 15वां महीना है जब विनिर्माण में सुधार दिखा है। 

विज्ञापन


एसएंडपी मार्केट इंटेलीजेंस की इकोनॉमिक्स एसोसिएट निदेशक पोलियान डी लिमा ने कहा कि भारतीय विनिर्माण उद्योग अच्छी स्थिति में है, भले ही वैश्विक स्तर पर कई बाधाएं या मंदी की आशंका हो। सितंबर में नए ऑर्डर और उत्पादन में थोड़ी नरमी रही, लेकिन निकट भविष्य में उत्पादन में बढ़ोतरी होने वाली है। नए सर्वेक्षण से यह संकेत भी मिलता है कि महंगाई संबंधी चिंताएं हाल में कुछ हद तक कम हुई क्योंकि कारोबारी धारणा जो जून में 27 महीने के निचले स्तर पर थी, वह अब मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएंडपी के पीएमआई सर्वेक्षण से पता चलता है कि विनिर्माण विस्तार की दर अगस्त की तुलना में सुस्त जरूर रही, बावजूद ऐतिहासिक रूप से ऊंचे स्तर पर बना रही। बिक्री में बढ़त और उत्पादन बढ़ाने की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनियों ने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की। लागत मूल्य में कमी आने से कंपनियों की खरीद में बढ़त का रुख रहा।  


अक्तूबर में प्रदर्शन उम्मीद से कम रह सकता है
लिमा ने कहा कि मुद्राओं के जोखिम और कमजोर रुपये का महंगाई तथा ब्याज दर पर असर से अक्तूबर के दौरान प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक कम रह सकता है। आरबीआई ने हाल में रुपये की गिरावट थामने के लिए डॉलर को बेच रहा है। फिर भी रुपया 80 के पार बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed