फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pmc bank fraud case ed found another 2100 acre land in name of wadhawan

PMC बैंक घोटालाः वधावन के पास मिली 2100 एकड़ की जमीन, 3500 करोड़ रुपये है कीमत

Sat, 12 Oct 2019 01:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 12 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
pmc bank fraud case ed found another 2100 acre land in name of wadhawan
hdil - फोटो : social media

पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और एचडीआईएल के मालिक सारंग व राकेश वधावन के पास 2100 एकड़ की जमीन भी है, जिसकी बाजार में 3500 करोड़ रुपये की कीमत बताई गई है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस जमीन को जब्त करने जा रहा है। यह जमीन वासई-पालघर के सात अलग-अलग गांवों में स्थित है। 

विज्ञापन

टाउनशिप बनाने के लिए खरीदी थी जमीन

राकेश और सांरग ने इस जमीन को कई साल पहले टाउनशिप बनाने के लिए खरीदा था। लेकिन यहां पर काम कभी शुरू नहीं हुआ। इन खाली प्लॉट पर किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी फिलहाल दस्तावेज की जांच कर रहा है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि यह जमीन वधावन के नाम खरीदी गई थी, या फिर एचडीआईएल के नाम से। 

विज्ञापन

दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है एचडीआईएल

फिलहाल एचडीआईएल दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। समूह की कंपनियों ने पीएमसी बैंक से 1306 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो आरबीआई के नियमों के खिलाफ है। राकेश वधावन को जहां 1903 करोड़ रुपये देने हैं, वहीं सारंग को 129 करोड़ रुपये का बकाया है। इस 2100 एकड़ की जमीन पर एचडीआईएल और उसके मालिकों ने पीएमसी बैंक के पास 600 एकड़ जमीन को गिरवी दे रखी है। इसके अलावा 400 एकड़ की जमीन अन्य बैंकों के पास गिरवी है। वहीं 1100 एकड़ जमीन किसी के पास गिरवी नहीं है। यह जमीन उनसे अलग है, जिनको मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पहले ही जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अन्य बैंक में भी किया घपला

एचडीआईएल के मालिकों ने चार अन्य बैंकों में भी घपला किया था। इनमें से तीन सरकारी और एक निजी बैंक है। मुंबई पुलिस ने सात अक्तूबर को एचडीआईएल के मालिकों का एक और प्राइवेट जेट को जब्त कर लिया है। इसके अलावा मुंबई के अलीबाग में स्थित 22 कमरों वाला बंगला, ऑडी सहित तीन सेडान गाड़ियां, तीन टेरेन मोटर बाइक्स, स्पीडबोट और दो गोल्फ कार्ट को भी जब्त करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 


सारंग इसी बंगले में अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के पार्टी देता था। यह बंगला 2.2 एकड़ में फैला है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सारंग की पत्नी अनु और उसकी मां को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। पिछले हफ्ते पुलिस 60 करोड़ रुपये की ज्वैलरी, जिसमें 15 करोड़ रुपये एक हीरे की अंगुठी को भी जब्त कर लिया था। यह ज्वैलरी एक रिश्तेदार के घर पर छुपा के रखी गई थी, ताकि पुलिस इसको जब्त न कर सके। 

चार हजार करोड़ की संपत्ति अटैच

जांच अधिकारियों ने दोनों पिता-पुत्र की चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। इनमें चल-अचल संपत्ति के अलावा शेयर, डीमैट खाते भी शामिल हैं। राकेश और सारंग वधावन व उनकी कंपनी एचडीआईएल ने 2008 से 2019 के बीच पीएमसी बैंक से 4355 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि वो इसको चुका नहीं पाए। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि उन चार बैंकों से भी लोन के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed