{"_id":"5e767bbf8ebc3e76a71ee2c0","slug":"pm-narendra-modi-gratitude-saarc-countries-for-giving-fund-in-covid-19-emergency-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: पीएम मोदी ने क्यों नेपाल, भूटान और मालदीव को कहा धन्यवाद?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोनावायरस: पीएम मोदी ने क्यों नेपाल, भूटान और मालदीव को कहा धन्यवाद?
Sun, 22 Mar 2020 02:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 22 Mar 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की पहल
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कोरोनावायरस के खिलाफ अपना योगदान देने के लिए मालदीव का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान और नेपाल को उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा था। दरअसल दक्षेस देशों (SAARC Countries) में कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए बनाए गये कोविड-19 आपातकालीन कोष में मालदीव ने जो योगदान दिया है उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आभार व्यक्त किया है।
इस राहतकोष में भूटान और नेपाल की तरफ से भी कई बड़े योगदान किए गए हैं, जिसका प्रधानमंत्री मोदी आभार व्यक्त कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने मालदीव की तरफ से कोरोनावायरस को रोकने के लिए ट्वीट कर धन्यवाद किया।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मार्च को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस या SAARC) देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए आपातकालीन कोष का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को दूसरे देशों ने काफी सराहा। इसके अलावा भारत ने कोविड-19 आपातकालीन कोष में शुरुआती एक करोड़ डॉलर का योगदान किया है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस दुनिया भर में कहर बन कर टूटा है। इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं, 272,000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। भारत की बात की जाए तो कोरोनावायरस के अब तक 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।