फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm modi tightens noose on government official for not solving problem faced by traders on gst

छोटे कारोबारियों को GST में आ रही दिक्कतों पर पीएम मोदी सख्त, कहा- जल्द से जल्द दूर करें परेशानी

Thu, 28 Sep 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 28 Sep 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
pm modi tightens noose on government official for not solving problem faced by traders on gst
PM Modi
गुड्स एंड सर्विस टैक्स से छोटे कारोबारियों को हो रही परेशानियों पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होने पर पीएम मोदी ने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि वो जल्द से जल्द उनकी परेशानियों को दूर करें। बुधवार को मासिक समीक्षा करते हुए मोदी ने ने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वो जिले के अधिकारियों के जरिए छोटे ट्रेडर्स के पास जाएं और उन्हें जीएसटी के तहत नए सिस्टम में ढालने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


पढ़ें- हवाई चप्पल और मर्सिडीज गाड़ी पर समान टैक्स नहीं लगा सकते -अरुण जेटली
विज्ञापन


छोटे कारोबारी जीएसटी के लिए तैयार
पीएम ने कहा कि छोटे कारोबारी जीएसटी के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इसे अपनाने में कई तरह की दिक्कतें और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनकी सुनवाई जल्दी हो इसके लिए जिले के अधिकारी अपनी तरफ से कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि छोटे कारोबारी जीएसटी नेटवर्क से जुड़े, जिससे उन्हें आगे चलकर फायदा मिलेगा। आम आदमी और कारोबारियों को इस नए टैक्स सिस्टम से फायदा लेना चाहिए। जीएसटी के लागू होने के बाद से सरकार की हर तरफ आलोचना हो रही है, क्योंकि इसको समझने में कारोबारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सक्रिय शासन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन (प्रगति) बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए यह बैठक हर महीने की जाती है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने के लिए छोटे व्यापारियों को जीएसटी नेटवर्क में पंजीकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed