फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm modi launches one nation one card for public transport and shopping

लांच हुआ एक देश-एक कार्ड, कैशबैक के साथ ही कर सकेंगे बस-मेट्रो की सवारी

Tue, 05 Mar 2019 11:43 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
pm modi launches one nation one card for public transport and shopping

केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एक देश-एक कार्ड को लांच किया है। इस कार्ड की मदद से नागरिक देश में स्थित किसी भी सार्वजनिक यातायात प्रणाली (सिटी बस व मेट्रो) में सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

नौ बैंकों के साथ की है साझेदारी

इस कार्ड को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने भारत इलेक्ट्रोनिक, सीडैक और शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर लांच किया है। नौ बैंकों ने इसके लिए फिलहाल करार किया है। पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड  से आप पैसे भी निकाल पाएंगे, शॉपिंग कर पाएंगे और किसी भी मेट्रो या ट्रांसपोर्ट के अन्य साधन में भी वही कार्ड इस्तेमाल हो जाएगा।

विज्ञापन

इन बैंकों के साथ किया करार

जिन बैंकों के साथ एनपीसीआई ने करार किया है उनमें भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। हालांकि देश के 25 बैंक इस कार्ड को जारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्ड को लेने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा। यह एक कांटेक्ट लैस कार्ड है, जैसा कि आपको मेट्रो में मिलता है। 

पेटीएम भी करेगा जारी

पेटीएम पेमेंट बैंक भी इस कार्ड को अपने ग्राहकों के लिए जारी करेगा। लोगों को इस कार्ड के बाद अन्य किसी तरह का कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कार्ड की मदद से लोग पार्किंग और टोल प्लाजा पर भी भुगतान कर सकेंगे। एटीएम पर लोगों को इस कार्ड के जरिए पांच फीसदी और विदेश में भुगतान के लिए इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। 

डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह करेगा काम

यह मोबिलिटी कार्ड बिलुकल एक डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा। इस कार्ड के लिए सभी प्रकार के वाहनों में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान केवल इसे स्वाइप करना होगा।

जिन वाहनों में इसको लगाया जाएगा उनमें ऑटो रिक्शा, कैब व सिटी बस शामिल हैं। रेलवे व राज्य परिवहन की बसों में भी इस कार्ड के जरिए यात्रा की जा सकेगी। हालांकि यह सभी राज्यों और रेल मंत्रालय से बात करने के बाद लागू किया जाएगा। 

दिल्ली में पहले से शुरू है सेवा

दिल्ली में कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सेवा पहले से ही शुरू हो गई थी। अब यात्री मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बसों में किराये का भुगतान कर रहे हैं। फिलहाल यह सुविधा 250 बसों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई है। इसमें गाजियाबाद जाने वाले दो रूटों को भी शामिल किया है।

मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बस में किराये का भुगतान मेट्रो की तरह नहीं होगा। यहां कंडक्टर के पास इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) होगी। बस में चढ़ते समय 5, 10 या 15 जितने का भी टिकट लेना है यह बताकर उसे मेट्रो का स्मार्ट कार्ड देना होगा।

वह आपके कार्ड को ईटीएम की स्क्रीन पर जैसे ही रखेगा, तो कार्ड से पैसा कट जाएगा और टिकट की पर्ची बाहर निकलेगी। मेट्रो स्मार्ट कार्ड में मैग्नेटिक स्ट्रिप होता है और प्रत्येक कार्ड का एक नंबर होता है। आपके कार्ड का नंबर भी डीटीसी के टिकट पर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed